Beneficiary List of PM Kisan Yojana: माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रत्येक वर्ष पात्र किसानों को ₹6,000 की सहायता राशि किस्तों में प्रदान करती है तथा माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 1 मई 2018, सोमवार को शुरू की गई पीएम किसान योजना वर्तमान समय में जरूरतमंद किसान भाइयों के लिए अत्यधिक कल्याणकारी एवं लाभदाई योजना है एवं इस योजना के अंतर्गत किसान भाइयों को कुल 11 किस्तों में लाभान्वित किया जा चुका है तथा वर्तमान समय में किसान भाई 12वीं किस्त के लिए प्रतीक्षारत है इसीलिए आपको सूचित कर दें कि पीएम किसान योजना की यह सहायता राशि जल्द ही आपको प्राप्त हो सकेगी तथा हमारे किसान भाई बेनिफिशियरी लिस्ट के माध्यम से पीएम किसान लाभार्थी सूची 2022 प्राप्त कर सकेंगे |
हम आपको बता दें कि पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी तथा आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लाभार्थी सूची एवं पेमेंट की स्थिति का पता लगा पाएंगे और PM Kisan Yojana की 12वीं किस्त की सहायता राशि 30 नवंबर 2022, बुधवार के पहले हर हाल में प्रदान कर दी जाएगी इसीलिए पात्र किसान भाइयों को अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन कार्यरत पीएम किसान सम्मान निधि योजना से दिन-प्रतिदिन ई-केवाईसी के माध्यम से फर्जी किसानों को योजना से बेदखल / हटाया जा रहा है एवं नवीनतम किसान भाइयों को योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है और यदि आप पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख के माध्यम से हमारे साथ ध्यान पूर्वक बने रहने का सार्थक प्रयास करें !
पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट – अवलोकन
लेख विवरण | पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट 2022 |
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
योजना की शुरुआत | माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा |
श्रेणी | योजना |
घोषणा तिथि | 1 मई 2018, सोमवार |
योजना स्तर | केंद्र स्तर की योजना |
वर्तमान स्थिति | एक्टिव / सक्रिय स्थिति में |
मंत्रालय का नाम | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत |
किसान सम्मान निधि की वार्षिक राशि | कुल ₹6,000 की सहायता राशि |
नवीनतम किस्त | ग्यारहवीं किस्त 31 मई 2022, मंगलवार (₹2,000) |
बेनिफिशियरी लिस्ट | आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
लाभार्थी | भारत देश के जरूरतमंद तथा सीमांत किसान |
हेल्पलाइन नंबर | 155261 / 011-24300606 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in/ |
पीएम किसान ई-केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बने रहने के लिए किसान भाइयों को समय-समय पर ई-केवाईसी करवाने की आवश्यकता रहती है क्योंकि ई-केवाईसी के माध्यम से PM Kisan Yojana में से फर्जी किसानों को हटाकर नवीनतम जरूरतमंद किसानों को जुड़ा जाता है तथा किसान भाइयों को पीएम किसान ई-केवाईसी के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता रहती है एवं सभी दस्तावेज संबंधित किसान भाई के मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड से लिंक होने चाहिए !
- आवेदक का आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- राशन कार्ड
- जमीन के पेपर
- रकवा खसरा नंबर
- मतदाता प्रमाण पत्र आदि |
पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट विवरण
- PM Kisan Yojana कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन कार्यरत है तथा इस योजना की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 1 मई 2018, सोमवार को की गई |
- PM Kisan Yojana के माध्यम से भारत देश के पात्र एवं जरूरतमंद किसानों को ₹6,000 की सहायता राशि प्रत्येक वर्ष प्रदान की जाती है |
- हमारे भारत देश के किसान भाइयों को इस योजना के अंतर्गत कुल 11 किस्तों में लाभान्वित किया जा चुका है एवं किसान भाई जल्द ही 12वी किस्त का लाभ प्राप्त कर सकेंगे |
- पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है तथा बेनिफिशियरी लिस्ट में शामिल किए गए किसान भाइयों को योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाता है |
- पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट या लाभार्थी सूची जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी एवं लाभार्थियों को संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकेगी |
- पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में केवल पात्र किसानों के नाम शामिल किए जाएंगे तथा सर्वप्रथम बेनिफिशियरी लिस्ट के माध्यम से 5 एकड़ से कम जमीन वाले किसान भाइयों को लाभान्वित किया जाएगा |
- PM Kisan Yojana के माध्यम से किसान भाइयों को समय अनुसार लाभान्वित किया जाता है तथा पात्र किसानों को ₹6,000 की सहायता राशि निम्नलिखित समय अवधि के अनुसार प्राप्त होती है :-
1 | अवधि 1 | अप्रैल से जुलाई |
2 | अवधि 2 | अगस्त से नवंबर |
3 | अवधि 3 | दिसंबर से मार्च |
पीएम किसान भुगतान की अवधिवार संख्या
:> | सन | भुगतान की संख्या |
1 | अप्रैल – जुलाई 2018-19 | 3,16,13,733 |
2 | दिसंबर – मार्च 2019-20 | 8,96,27,174 |
3 | अप्रैल – जुलाई 2019-20 | 6,63,57,773 |
4 | अगस्त – नवंबर 2019-20 | 8,76,29,582 |
5 | दिसंबर – मार्च 2020-21 | 10,23,52,565 |
6 | अप्रैल – जुलाई 2020-21 | 10,49,33,403 |
7 | अगस्त – नवंबर 2020-21 | 10,23,45,734 |
8 | दिसंबर – मार्च 2021-22 | 11,14,92,273 |
9 | अप्रैल – जुलाई 2021-22 | 11,16,34,108 |
10 | अगस्त – नवंबर 2021-22 | 11,19,25,347 |
11 | अप्रैल – जुलाई 2022-23 | 10,92,23,178 |
12 | अगस्त – नवंबर 2022-23 | 12वीं किस्त जल्द ही जारी होगी..! |
पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट डाउनलोड कैसे करें?
- पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट का चयन करें |
- अब आपकी डिवाइस में विभाग का होम पेज प्रदर्शित हो रहा है |
- अब हमारे किसान भाई होमपेज में दाएं हाथ तरफ ” बेनिफिशियरी लिस्ट” (लाभार्थी सूची) का विकल्प प्राप्त करेंगे |
- इसके पश्चात आपको इस विकल्प का चयन करने की आवश्यकता है |
- जब किसान भाइयों द्वारा इस विकल्प का चयन किया जाएगा उन्हें स्वत: नवीनतम पृष्ठ पर भेज दिया जाएगा |
- अब किसान भाइयों को यहां पर अपना एवं अपने क्षेत्र का आवश्यक विवरण प्रदान करना होगा |
- इसके पश्चात आप ध्यान पूर्वक कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट बटन का चयन कर सकते हैं |
- अंततः आप अपनी डिवाइस में ‘पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट 2022’ देख रहे होंगे तथा आप बेनिफिशियरी लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं |
Beneficiary List of PM Kisan Yojana – FAQs
PM Kisan Yojana: पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है ?
PM Kisan Yojana: पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है |
PM Kisan Yojana: पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट कौन जारी करेगा ?
पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट को भारतीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किया जाएगा |
PM Kisan Yojana: पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट क्यों जारी की जाती है ?
PM Kisan Yojana: पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट इसलिए जारी की जाती है ताकि किसान भाइयों को यह सुनिश्चित हो जाए कि वे पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र है तथा जल्द ही उन्हें योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा |
0 Comments