Ration Card New List: जैसा कि आप सब जानते हैं कि हमारे देश के आम नागरिकों के लिए राशन कार्ड अति आवश्यक दस्तावेज के रूप में माना जाता है तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अर्थात एनएफएसए द्वारा संपूर्ण भारत के नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार राशन कार्ड उपलब्ध करवाए जाते हैं तथा देश के प्रत्येक राज्य के पात्र नागरिक को राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करने की आवश्यकता रहती है और प्रत्येक वर्ष लाखों उम्मीदवार राशन कार्ड प्राप्त करके विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र हो जाते हैं क्योंकि यह राशन कार्ड अधिकांश स्थानों पर आवश्यक दस्तावेजों के रूप में प्रयोग होता है | राशन कार्ड ना केवल सरकारी कार्यालयों में बल्कि विभिन्न प्राइवेट क्षेत्रों में भी काफी लाभदायक साबित होता है और राशन कार्ड के माध्यम से उचित मूल्य दुकान पर मासिक राशन भी प्राप्त होता है |
हम आपको बता दें कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) की आधिकारिक वेबसाइट पर राज अनुसार राशन कार्ड का संपूर्ण विवरण देखा जा सकता है और जिन उम्मीदवारों ने अपनी पात्रता ओं के अंतर्गत राशन कार्ड के लिए आवेदन किए थे उनके नाम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही उन्हें योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा एवं पात्रता अनुसार राशन कार्ड उपलब्ध करवाया जाएगा | हमारे भारत देश में एनएफएसए के अधीन मुख्यतः तीन प्रकार की राशन कार्ड उपलब्ध करवाए जाते हैं जिन्हें एएवाई, पीएचएच और गैर-एनएफएसए राशन कार्ड कहा जाता है तथा इन राशन कार्ड अपने स्थान पर अलग-अलग लाभ एवं प्रयोग रहते हैं और यदि आप राशन कार्ड न्यू लिस्ट से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख के माध्यम से हमारे साथ ध्यान पूर्वक बने रहने का प्रयास करें !
राशन कार्ड न्यू लिस्ट अवलोकन (Ration Card New List – Overview)
1 | लेख विवरण | राशन कार्ड न्यू लिस्ट |
2 | योजना का नाम | राशन कार्ड |
3 | स्तर | केंद्र स्तरीय योजना |
4 | उच्च विभाग का नाम | खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग भारत सरकार |
5 | कार्यधीन विभाग का नाम | राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) |
6 | पोर्टल का नाम | नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल |
7 | एनएफएसए राशन कार्ड के प्रकार | कुल तीन प्रकार :: एएवाई, पीएचएच और गैर-एनएफएसए |
8 | लाभार्थी | संपूर्ण भारत के मध्यम तथा निम्न वर्गीय परिवार |
9 | सन | 2022 |
10 | लाभ | मासिक राशन एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ |
11 | राशन कार्ड सूची | विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध |
12 | कुल राज्य | कुल 37 राज्य |
13 | कुल जिले | लगभग 739 जिले |
14 | कुल राशन कार्ड | लगभग 19,57,90,746 (14 अगस्त 2022, रविवार तक) |
15 | कुल लाभार्थी | लगभग 79,46,91,210 (14 अगस्त 2022, रविवार तक) |
16 | हेल्पलाइन नंबर | 14445 एवं 1967 |
17 | आधिकारिक वेबसाइट | https://nfsa.gov.in/ |
राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important documents for Ration card)
- परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड
- घर के मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो
- प्रत्येक सदस्य का आय विवरण
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आवेदन पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आई डी
- जाती प्रमाण पत्र
- वार्ड का नाम और संख्या
- दुकानदार का नाम आदि |
राशन कार्ड के प्रकार एवं विवरण (Types and details of Ration Card)
- हमारे देश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के माध्यम से कुल तीन प्रकार के राशन कार्ड उपलब्ध करवाए जाते हैं |
- हमारे देश में एनएफएसए द्वारा उपलब्ध करवाए गए राशन कार्ड को एएवाई, पीएचएच और गैर-एनएफएसए राशन कार्ड कहा जाता है |
- हमारे संपूर्ण भारत में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) राशन कार्ड योजना को चलाता है |
- एनएफएसए द्वारा नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल पर उपलब्ध करवाए जाने वाले राशन कार्ड का विवरण निम्नानुसार है :-
- एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना) :- यह राशन कार्ड हमारे देश के उन नागरिकों के लिए जारी किए जाते हैं जोकि 2 वर्ग भोजन प्राप्त नहीं कर सकते जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक , मानसिक रूप से बीमार नागरिक तथा वृद्ध व्यक्ति शामिल है और इस राशन कार्ड के माध्यम से नागरिकों को 35 किलोग्राम चावल तथा अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है |
- पीएचएच (प्रायोरिटी हाउसहोल्ड) :- राशन कार्ड को सामान्यतः प्राथमिकता वाले परिवारों के लिए जारी किया जाता है और इस राशन कार्ड के माध्यम से हमारे देश के नागरिक प्रतिमाह 8 किलोग्राम चावल तथा विभिन्न खाद्य सामग्रियां प्राप्त करते हैं तथा यह राशन कार्ड हमारे देश के आर्थिक रूप से कमजोर तथा गरीब परिवारों के लिए जारी किए जाते हैं और यह राशन कार्ड भूमिहीन मजदूरों, सीमांत किसानों, निम्न वर्गीय परिवारों आदि के लिए जारी किए जाते हैं |
- गैर-एनएफएसए (गैर-राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम) :- जो उम्मीदवार एएवाई एवं पीएचएच राशन कार्ड प्राप्त नहीं कर सकते उन्हें विभाग द्वारा इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 8 किलोग्राम चावल एवं अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है तथा इसके अंतर्गत देश के प्रत्येक उस परिवार को लाभान्वित किया जाता है जोकि वास्तव में मदद के पात्र है |
एनएफएसए राशन कार्ड का पूरा डाटा (NFSA Ration card full data)
1 | कुल राशन कार्ड | 19,57,90,746 |
2 | कुल लाभार्थी | 79,46,91,210 |
3 | कुल एएवाई राशन कार्ड | 2,33,39,868 |
4 | कुल एएवाई लाभार्थी | 8,65,43,206 |
5 | कुल पीएचएच राशन कार्ड | 17,24,50,878 |
6 | कुल पीएचएच लाभार्थी | 70,81,48,004 |
7 | आधिकारिक वेबसाइट | https://nfsa.gov.in/ |
राशन कार्ड न्यू लिस्ट विवरण (Ration Card New List – Details)
- हम आपको बता दें कि विभाग द्वारा हाल ही में राशन कार्ड न्यू लिस्ट को जारी कर दिया गया है और आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से न्यू लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं |
- राशन कार्ड न्यू लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं उन्हें जल्द से जल्द राशन कार्ड उपलब्ध करवाया जाएगा |
- राशन कार्ड न्यू लिस्ट में यदि आपका नाम नहीं आया है तो आप अपनी पात्रता की जानकारी प्राप्त करके पुनः आवेदन कर सकते हैं |
- राशन कार्ड न्यू लिस्ट को संपूर्ण भारत में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है |
- हमारे भारत देश में अब तक कुल 19,57,90,746 राशन कार्ड उपलब्ध करवाए जा चुके हैं और राशन कार्ड के अंतर्गत लगभग 79,46,91,210 नागरिक लाभान्वित किए जाते हैं |
- राशन कार्ड न्यू लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट (https://nfsa.gov.in/) का चयन करेंगे तथा क्षेत्र अनुसार राशन कार्ड न्यू लिस्ट प्राप्त कर सकेंगे |
राशन कार्ड न्यू लिस्ट कैसे डाउनलोड करें? (How to download Ration Card New List)
- राशन कार्ड न्यू लिस्ट प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट का चयन करें |
- जब आप आधिकारिक वेबसाइट का चयन करेंगे आपके सामने नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल खुल जाएगा |
- अब यहां पर आपको “राशन कार्ड” वाले लोगो का चयन करना होगा |
- अब आपके सामने नई पिंड ओपन होगी और राशन कार्ड बेनिफिशियल अंडर एनएफएसए का विकल्प प्राप्त होगा |
- इसके पश्चात आप अपने राज्य अनुसार ” राशन कार्ड न्यू लिस्ट 2022″ की लिंक का चयन करेंगे |
- अब आपको कुछ आवश्यक जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी होगी |
- इसके पश्चात आप ध्यान पूरा कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन का चयन करें |
- अंततः आपकी मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर राशन कार्ड न्यू लिस्ट 2022 प्रदर्शित होने लगेगी और आप इसे सेव करके इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं |
Ration Card New List – FAQs
Ration Card New List : राशन कार्ड न्यू लिस्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
Ration Card New List : राशन कार्ड न्यू लिस्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट निम्नलिखित है :- https://nfsa.gov.in/
Ration Card New List : राशन कार्ड न्यू लिस्ट किस विभाग द्वारा जारी की जा रही है ?
Ration Card New List : राशन कार्ड न्यू लिस्ट को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग भारत सरकार द्वारा जारी किया जा रहा है |
Ration Card New List : राशन कार्ड न्यू लिस्ट में नाम प्राप्त होने पर किस विभाग के अंतर्गत राशन कार्ड जारी किए जाएंगे ?
Ration Card New List : राशन कार्ड न्यू लिस्ट में यदि आपका नाम शामिल किया गया है तो जल्द ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के अंतर्गत आप को राशन कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे |
0 Comments