PM Kisan Status Check: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 1 मई 2018, सोमवार को शुरू किया किया तथा पीएम किसान सम्मान निधि योजना कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन कार्यरत है एवं पीएम किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से देश के पात्र किसान भाइयों को सालाना ₹6,000 की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाती है तथा डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर एंड फार्मर वेलफेयर द्वारा सहायता राशि को तीन किस्तों में किसान भाइयों के बैंक खातों में जारी किया जाता है एवं विभाग द्वारा संपूर्ण प्रक्रिया के लिए अवधि निर्धारित की गई है एवं हाल ही में अवधि : 01 (अप्रैल-जुलाई) में 11वी किस्त की सहायता राशि 31 मई 2022, मंगलवार को ट्रांसफर की गई तथा पीएम किसान 11वीं किस्त में कुल 10,92,23,178 रुपए का फंड रिलीज किया गया तथा अब 12वीं किस्त के लिए किसान भाइयों को पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी करवाने की आवश्यकता है |
हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसान सहायता राशि की स्थिति को ज्ञात कर सकते हैं तथा पीएम किसान योजना की यह सहायता राशि अगस्त से नवंबर माह के बीच में हर हाल में ट्रांसफर कर दी जाएगी इसीलिए किसान भाइयों को अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है तथा पीएम किसान 12वीं किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए किसान भाइयों को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ई-केवाईसी करवाने की आवश्यकता रहेगी एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों के लिए ईकेवाईसी की समय सीमा 31 अगस्त 2022, बुधवार तक बढ़ा दी गई है तथा आप जल्द से जल्द स्वयं या सीएससी सेंटर के माध्यम से अपनी बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी करवाएं और यदि आप PM Kisan Status Check से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख के माध्यम से हमारे साथ ध्यान पूर्वक बने रहे !
पीएम किसान स्टेटस चेक अवलोकन (PM Kisan Status Check – Overview)
1. | लेख विवरण | पीएम किसान स्टेटस चेक |
2. | योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
3. | योजना की शुरुआत | माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा |
4. | घोषणा तिथि | 1 मई 2018, सोमवार |
5. | योजना स्तर | केंद्र स्तर की योजना |
6. | वर्तमान स्थिति | एक्टिव / सक्रिय स्थिति में |
7. | सन | 2022 |
8. | नवीनतम किस्त | ग्यारहवीं किस्त 31 मई 2022, मंगलवार (₹2,000) |
9. | 11वीं किस्त की राशि | कुल 10,92,23,178 रुपए का फंड रिलीज |
10. | किसान सम्मान निधि की वार्षिक राशि | कुल ₹6,000 की सहायता राशि |
11. | लाभार्थी | भारत देश के सीमांत किसान |
12. | हेल्पलाइन नंबर | 155261 / 011-24300606 |
13. | आधिकारिक वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in/ |
पीएम किसान ई-केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important documents for PM Kisan eKYC)
- पीएम किसान पोर्टल पर ओटीपी आधारित ई-केवाईसी के लिए :- हम आपको बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पंजीकृत किसानों को अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी करवानी होगी तथा पीएम किसान पोर्टल पर ओटीपी के माध्यम से भी ईकेवाईसी की जा सकती है एवं विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ओटीपी आधारित ईकेवाईसी उपलब्ध है जिसके लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नानुसार हैं :-
- संबंधित किसान का मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण आदि |
- सीएससी केंद्रों पर बायोमेट्रिक आधार की ई-केवाईसी के लिए :- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसान भाइयों को अपना बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य है तथा किसान भाई अपने निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क करके बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी करवा सकते हैं एवं ई-केवाईसी के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022, बुधवार निर्धारित की गई है तथा बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नानुसार रहेंगे :-
- आवेदक का आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- राशन कार्ड
- जमीन के पेपर
- रकवा खसरा नंबर
- मतदाता प्रमाण पत्र आदि |
- नोट :- किसान भाइयों के सभी दस्तावेज पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लिंक होने चाहिए !
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना विवरण (Pradhanmantri Kisan Samman Nidhi Yojana Details)
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 1 मई 2018, सोमवार को की गई |
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को पीएम किसान योजना अथवा पीएम-केएसएनवाय भी कहा जाता है |
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक कुल 11 किस्तों में किसान भाइयों को लाभान्वित किया जा चुका है |
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन किया जा रहा है |
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12 वीं किस्त की सहायता राशि किसान भाइयों के बैंक खातों में अगस्त से नवंबर माह के बीच अनिवार्य रूप से ट्रांसफर की जाएगी |
- पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त प्राप्त करने के लिए आप को अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी करवाने की आवश्यकता है |
- पीएम किसान ई-केवाईसी की समय सीमा 31 अगस्त 2022, बुधवार तक बढ़ा दी गई है तथा आप स्वयं ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से या फिर अपने निकटतम सीएससी केंद्र पर जाकर ईकेवाईसी करवा सकते हैं |
पीएम किसान स्टेटस चेक विवरण (PM Kisan Status Check – Details)
- PM Kisan Status Check : हम आपको बता दें कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन कार्यरत पीएम किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से अब तक कुल 11 किस्तों में किसान भाइयों को लाभान्वित किया जा चुका है तथा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसान भाइयों को सालाना ₹6,000 की सहायता राशि प्राप्त होती है एवं यह सहायता राशि वर्ष में तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती है और आप योजना में प्राप्त होने वाली सहायता राशि की स्थिति का पता भी लगा सकते हैं तथा यह निर्धारित कर सकते हैं कि कब आप को योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा | सामान्यतः विभाग द्वारा निर्धारित तीनों किस्तों की समय सीमा नीचे दी गई तालिका में निहित है और इसी समय सीमा के बीच लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त होता है :-
1. | अवधि 1 | अप्रैल से जुलाई |
2. | अवधि 2 | अगस्त से नवंबर |
3. | अवधि 3 | दिसंबर से मार्च |
पीएम किसान भुगतान की अवधिवार संख्या (PM Kisan Period Wise Number of Payments)
क्र.सं. | सन | भुगतान की संख्या |
1. | अप्रैल – जुलाई 2018-19 | 3,16,13,733 |
2. | दिसंबर – मार्च 2019-20 | 8,96,27,174 |
3. | अप्रैल – जुलाई 2019-20 | 6,63,57,773 |
4. | अगस्त – नवंबर 2019-20 | 8,76,29,582 |
5. | दिसंबर – मार्च 2020-21 | 10,23,52,565 |
6. | अप्रैल – जुलाई 2020-21 | 10,49,33,403 |
7. | अगस्त – नवंबर 2020-21 | 10,23,45,734 |
8. | दिसंबर – मार्च 2021-22 | 11,14,92,273 |
9. | अप्रैल – जुलाई 2021-22 | 11,16,34,108 |
10. | अगस्त – नवंबर 2021-22 | 11,19,25,347 |
11. | अप्रैल – जुलाई 2022-23 | 10,92,23,178 |
12. | अगस्त – नवंबर 2022-23 | 12वीं किस्त जल्द ही जारी होगी..! |
पीएम किसान स्टेटस चेक कैसे करें? (How to check PM Kisan Status)
- पीएम किसान स्टेटस चेक करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट का चयन करें |
- अब आपके सामने पीएम किसान पोर्टल प्रस्तुत हो जाएगा |
- अब होम पेज पर उम्मीदवारों को दाएं हाथ तरफ स्क्रीन पर वर्गाकार के कुछ बॉक्स प्राप्त होंगे |
- अब आपको न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के बिल्कुल नीचे “बेनिफिशियरी स्टेटस” के विकल्प का चयन करना होगा |
- हम आपको बता दें कि यह विकल्प पांचवे स्थान पर स्थित वर्गाकार बॉक्स में निहित होगा |
- जब उम्मीदवार इस विकल्प का चयन करेंगे उन्हें नए पेज पर भेज दिया जाएगा |
- इसके पश्चात नए पेज पर आपको बेनिफिशियरी स्टेटस की विंडो प्राप्त होगी |
- अब सर्वप्रथम आपको यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी |
- इसके पश्चात आप ध्यान पूर्वक कैप्चा कोड / इमेज कोड भरेंगे | अतः अब आप “गेट-डाटा” के विकल्प का चयन करते हुए पीएम किसान स्टेटस का डाटा प्राप्त करेंगे |
PM Kisan Status Check – FAQs
PM Kisan Status Check : पीएम किसान स्टेटस चेक के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
PM Kisan Status Check : पीएम किसान स्टेटस चेक के लिए आधिकारिक वेबसाइट निम्नलिखित है :- https://pmkisan.gov.in/
PM Kisan Status Check : पीएम किसान स्टेटस चेक के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
PM Kisan Status Check : पीएम किसान स्टेटस चेक के लिए हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-24300606 है |
PM Kisan Status Check : पीएम किसान स्टेटस चेक कैसे करें ?
PM Kisan Status Check : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त के माध्यम से प्राप्त होने वाली सहायता राशि की स्थिति ज्ञात करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट का चयन करें तथा आधिकारिक वेबसाइट पर आपको बेनिफिशियरी स्टेटस के विकल्प का चयन करने की आवश्यकता रहेगी एवं आप अपनी पंजीकरण संख्या एवं मोबाइल नंबर के माध्यम से पेमेंट स्थिति को ज्ञात कर सकते हैं |
0 Comments