PM Jan Dhan Yojana Status: जैसा कि आप सब जानते हैं कि जन धन योजना के माध्यम से हमारे देश के आम नागरिकों के ₹0 से बैंक खाते खोले जाते हैं तथा प्रधानमंत्री जन धन योजना हमारी भारत सरकार का एक वित्तीय समावेशन कार्यक्रम है एवं इस योजना/ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को बैंकिंग सुविधा क्रेडिट बीमा तथा पेंशन आदि जैसी संपूर्ण वित्तीय सुविधाओं से अवगत कराना है | जन धन योजना की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 15 अगस्त 2014, शुक्रवार को की तथा इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर 28 अगस्त 2014, गुरुवार को प्रारंभ किया गया और अभी तक देश के नागरिक योजना के माध्यम से लाभान्वित हो रहे हैं एवं लाभार्थी सूची में सर्वाधिक संख्या देश की महिलाओं की है |
हम आपको बता दें कि पीएमजेडीवाई अर्थात प्रधानमंत्री जनधन योजना वर्तमान समय में संपूर्ण भारत में सक्रिय है तथा इस योजना के माध्यम से न्यूनतम 14 वर्ष की आयु वाले पात्र आवेदकों के ₹0 से बैंक खाते खोले जा रहे हैं | PM Jan Dhan Yojana के माध्यम से केवल भारतीय नागरिकों के बैंक खाते खोले जाते हैं तथा नागरिकों के बैंक खाते देश के सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय बैंक एसबीआई, पंजाब बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, मध्यांचल ग्रामीण बैंक आदि में खाते खोले जाते हैं | PM Jan Dhan Yojana के माध्यम से अब तक लगभग 47 करोड बैंक खाते खोले जा चुके हैं तथा इस संख्या में दिन-प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है और अगर PM Jan Dhan Yojana Status की बात की जाए तो वर्तमान समय में भारत के प्रत्येक स्थान, शहर, ग्राम एवं कस्बे में यह योजना सक्रिय रूप में है तथा आप आज ही अपने आवश्यक दस्तावेजों के माध्यम से नजदीकी बैंक अथवा किओस्क शाखा में ₹0 से बैंक खाता खुलवा सकते हैं |
पीएम जन धन योजना स्टेटस अवलोकन (PM Jan Dhan Yojana Status – Overview)
लेख विवरण | पीएम जन धन योजना स्टेटस |
योजना की घोषणा | माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा |
योजना का नाम | प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) |
घोषणा स्थान | लाल किला, दिल्ली |
Category | Yojana |
घोषणा तिथि | 15 अगस्त 2014, शुक्रवार |
योजना की शुरुआत | 28 अगस्त 2014, गुरुवार |
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड | पीएमजेडीवाई के अंतर्गत एक सप्ताह में लगभग 18,096,130 बैंक खाते खोलने का |
उद्देश्य | गरीब नागरिकों के ₹0 से बैंक खाता खोलना |
लाभ | बैंकिंग/बचत तथा जमा खाते, विप्रेषण, ऋण, बीमा, पेंशन आदि |
लाभार्थी | भारतीय नागरिक |
योजना के अंतर्गत खोले गए बैंक खाते | लगभग 47 करोड़ से अधिक बैंक खाते |
वर्तमान स्थिति | सक्रिय / एक्टिव |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmjdy.gov.in/ |
पीएम जन धन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important documents for PM Jan Dhan Yojana)
- आवेदन कर्ता की पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदन कर्ता का आधार कार्ड
- आवेदन कर्ता का पैन कार्ड
- आवेदन कर्ता के हस्ताक्षर
- आवेदन कर्ता की फिंगरप्रिंट
- मोबाइल नंबर
- सामग्र आईडी
- राशन कार्ड स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
- अन्य पहचान पत्र जैसे कि वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, आदि |
पीएम जन धन योजना स्टेटस विवरण (PM Jan Dhan Yojana Status – Details)
- पीएम जन धन योजना को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 15 अगस्त 2014, शुक्रवार को शुरू किया गया तथा राष्ट्रीय स्तर पर 28 अगस्त 2014, गुरुवार से देश के नागरिकों को लाभान्वित करना प्रारंभ किया गया |
- पीएम जन धन योजना के अंतर्गत वर्तमान समय में लगभग 47 करोड से अधिक बैंक खाते खोले जा चुके हैं तथा इसमें सर्वाधिक लगभग 29 करोड़ बैंक खाते देश की महिलाओं के हैं |
- पीएम जन धन योजना की वर्तमान स्थिति सक्रिय है अर्थात आप वर्तमान समय में पीएम जन धन योजना का लाभ ले सकते हैं तथा अपने नजदीकी बैंक अथवा किओस्क शाखा में संपर्क कर अपना बैंक खाता खुलवा सकते हैं |
- पीएम जन धन योजना के माध्यम से देश के आर्थिक रूप से कमजोर मध्यम तथा निम्न वर्गीय नागरिकों के ₹0 से बैंक खाते खोले जाते हैं तथा पीएम जन धन योजना के अंतर्गत एसबीआई किओस्क, मध्यांचल ग्रामीण बैंक, पंजाब बैंक, यूनियन बैंक आदि में खाते खोले जाते हैं |
- एक डाटा के आधार पर हम आपको बता दें कि आजादी के 75 वर्ष बाद वर्तमान समय में केवल 40% भारतीयों की बचत बैंक खाते खुले हुए हैं तथा शेष भारतीय आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बैंकों में बचत खाता खुलवाने से वंचित हैं इसीलिए माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा इस योजना को जारी किया गया |
- पीएम जन धन योजना के नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का पुरस्कार है तथा प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से एक सप्ताह में लगभग 18,096,130 बैंक खाते खोले गए थे इसीलिए योजना ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है |
पीएम जन धन योजना के लाभ (Benefits of PM Jan Dhan Yojana)
- पीएम जन धन योजना के माध्यम से ₹0 से बैंक खाते खोले जाते हैं |
- पीएम जन धन योजना के माध्यम से एसबीआई किओस्क, मध्यांचल ग्रामीण बैंक, पंजाब बैंक, यूनियन बैंक आदि में भारतीय नागरिकों के बैंक खाते खोले जाते हैं |
- पीएम जन धन योजना के माध्यम से खोले गए बैंक खातों में ₹0 बैलेंस होने पर भी धनराशि नकारात्मक अथवा ऋण आत्मक नहीं होती है |
- पीएम जन धन योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वाधिक 63.6% बैंक खाते खोले गए हैं तथा संख्या में दिन-प्रतिदिन भर्ती हो रही है |
- पीएम जन धन योजना के माध्यम से खोले गए बैंक खाता धारकों को ₹30,000 का जीवन बीमा एवं बैंकिंग/बचत, जमा खाता, प्रेषण, ऋण, बीमा, पेंशन आदि वित्तीय सेवाएं प्रदान की जाती है |
- पीएम जन धन योजना के बैंक खातों में आधार अपडेट होने पर ₹10,000 की ओवरड्राफ्ट सुविधा प्राप्त होती है तथा लाभार्थियों को बैंकिंग सुविधा का उपयोग करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं रहती है |
पीएम जन धन योजना के लाभार्थी (Beneficiaries of PM Jan Dhan Yojana)
PM Jan Dhan Yojana Status : हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री जनधन योजना वर्तमान समय में सक्रिय है तथा पीएम जन धन योजना के माध्यम से 17 अगस्त 2022, बुधवार के डाटा के आधार पर हम आपको सूचित कर दें कि योजना के अंतर्गत संपूर्ण भारत की ग्रामीण/अर्ध-शहरी केंद्र बैंक शाखाओं में लाभार्थियों की कुल संख्या लगभग 309,302,921 है एवं शहरी/मेट्रो केंद्र बैंक शाखाओं में लाभार्थियों की कुल संख्या लगभग 153,724,012 मापी गई है अतः इस प्रकार पीएम जन धन योजना के माध्यम से 17 अगस्त 2022, बुधवार तक संपूर्ण भारत में लगभग 463,026,933 बैंक खाते खोले जा चुके हैं तथा इस संख्या में दिन-प्रतिदिन वृद्धि भी हो रही है और पीएम जन धन योजना के माध्यम से राज्य अनुसार खोले गए बैंक खातों का विवरण एवं लाभार्थियों की संख्या निम्नानुसार है :-
क्र.सं. | राज्य का नाम | ग्रामीण/अर्ध-शहरी केंद्र बैंक शाखाओं में लाभार्थी | शहरी/मेट्रो केंद्र बैंक शाखाओं में लाभार्थी | कुल लाभार्थी |
1. | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | 30,403 | 16,461 | 46,864 |
2. | आंध्र प्रदेश | 6,449,100 | 5,371,428 | 11,820,528 |
3. | अरुणाचल प्रदेश | 249,936 | 135,782 | 385,718 |
4. | असम | 16,549,438 | 4,487,048 | 21,036,486 |
5. | बिहार | 37,066,525 | 15,125,798 | 52,192,323 |
6. | चंडीगढ़ | 42,899 | 249,924 | 292,823 |
7. | छत्तीसगढ | 11,428,407 | 4,900,283 | 16,328,690 |
8. | दादरा और नगर हवेली | 143,223 | 11,220 | 154,443 |
9. | दमन और दीव | 49,039 | 13,741 | 62,780 |
10. | दिल्ली | 441,495 | 5,122,680 | 5,564,175 |
11. | गोवा | 157,497 | 20,578 | 178,075 |
12. | गुजरात | 10,538,756 | 6,558,760 | 17,097,516 |
13. | हरयाणा | 4,607,432 | 4,198,062 | 8,805,494 |
14. | हिमाचल प्रदेश | 1,533,138 | 128,383 | 1,661,521 |
15. | जम्मू और कश्मीर | 2,188,844 | 408,802 | 2,597,646 |
16. | झारखंड | 13,752,706 | 2,843,041 | 16,595,747 |
17. | कर्नाटक | 9,863,358 | 6,686,758 | 16,550,116 |
18. | केरल | 2,877,853 | 2,264,701 | 5,142,554 |
19. | लदाख | 16,469 | 4,553 | 21,022 |
20. | लक्षद्वीप | 8,537 | 1,617 | 10,154 |
21. | मध्य प्रदेश | 22,882,374 | 15,201,763 | 38,084,137 |
22. | महाराष्ट्र | 17,893,542 | 13,907,447 | 31,800,989 |
23. | मणिपुर | 652,655 | 388,433 | 1,041,088 |
24. | मेघालय | 566,925 | 69,740 | 636,665 |
25. | मिजोरम | 185,198 | 131,051 | 316,249 |
26. | नगालैंड | 157,625 | 193,283 | 350,908 |
27. | उड़ीसा | 14,987,029 | 4,148,661 | 19,135,690 |
28. | पुदुचेरी | 84,517 | 90,522 | 175,039 |
29. | पंजाब | 4,699,690 | 3,322,634 | 8,022,324 |
30. | राजस्थान | 21,170,550 | 10,978,475 | 32,149,025 |
31. | सिक्किम | 58,499 | 28,149 | 86,648 |
32. | तमिलनाडु | 6,474,757 | 6,040,770 | 12,515,527 |
33. | तेलंगाना | 5,703,519 | 4,766,396 | 10,469,915 |
34. | त्रिपुरा | 713,145 | 187,840 | 900,985 |
35. | उत्तर प्रदेश | 59,323,434 | 22,811,068 | 82,134,502 |
36. | उत्तराखंड | 1,994,179 | 1,002,191 | 2,996,370 |
37. | पश्चिम बंगाल | 33,760,228 | 11,905,969 | 45,666,197 |
: > | कुल | 309,302,921 | 153,724,012 | 463,026,933 |
पीएम जन धन योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria for PM Jan Dhan Yojana)
- पीएम जन धन योजना के माध्यम से केवल भारतीय नागरिक बैंक खाता खुलवा सकते हैं |
- पीएम जन धन योजना के माध्यम से बैंक खाता खुलवाने के लिए प्रदेश की महिला तथा पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं |
- पीएम जन धन योजना के अंतर्गत बैंक खाता खुलवाने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 14 वर्ष होना अनिवार्य है |
- पीएम जन धन योजना के माध्यम से भारत देश के मध्यम तथा निम्न वर्गीय व्यक्तियों के बैंक खाते खोले जाते हैं |
- पीएम जन धन योजना के माध्यम से ₹0 से बैंक खाता खुलवाने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक पात्र हैं |
- पीएम जन धन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की वार्षिक आय ₹1,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए |
- पीएम जन धन योजना के अंतर्गत बैंक खाता खुलवाने के लिए आपके पास स्वयं का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है |
पीएम जन धन योजना में बैंक खाता कैसे खोलें (How to open bank account in PM Jan Dhan Yojana)
- पीएम जन धन योजना के अंतर्गत बैंक खाता खुलवाने के लिए सर्वप्रथम अपने नजदीकी बैंक या क्यूओस्क शाखा से संपर्क करें |
- पीएम जन धन योजना का लाभ लेने के लिए आपको शाखा से एक आवेदन पत्र प्राप्त होगा |
- अब आप आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें |
- इसके पश्चात आप अपने आवेदन पत्र में हस्ताक्षरित पासपोर्ट साइज फोटो एवं आवश्यक दस्तावेजों को संकलित करके शाखा अधिकारी के पास जमा करेंगे |
- अब शाखा अधिकारी द्वारा आगे की कार्यवाही की जाएगी तथा आपको यहां पर अपने हस्ताक्षर एवं फिंगरप्रिंट स्कैनर करने होंगे |
- अंततः संपूर्ण कार्यवाही संपन्न होने के पश्चात 15 दिनों के अंदर आपको अपना बैंक खाता एवं एटीएम कार्ड डाक द्वारा निवास स्थान पर प्राप्त हो जाएगा |
PM Jan Dhan Yojana Status – FAQs
PM Jan Dhan Yojana Status : पीएम जन धन योजना के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
PM Jan Dhan Yojana Status : पीएम जन धन योजना के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjdy.gov.in/ है |
PM Jan Dhan Yojana Status : पीएम जन धन योजना स्टेटस क्या है ?
PM Jan Dhan Yojana Status : पीएम जन धन योजना का वर्तमान स्टेटस सक्रिय है अर्थात आप आज ही योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं |
PM Jan Dhan Yojana Status : पीएम जन धन योजना के लाभार्थियों की संख्या कितनी है ?
PM Jan Dhan Yojana Status : पीएम जन धन योजना के 17 अगस्त 2022, बुधवार के डाटा के आधार पर योजना के लाभार्थियों की संख्या लगभग 463,026,933 है तथा इस संख्या में दिन-प्रतिदिन काफी तेजी से वृद्धि हो रही है |
0 Comments