PM Awas Yojana 2022: पीएम आवास योजना की शुरुआत हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्ष 2015 में की गई तथा इस योजना के अंतर्गत 22 जून 2015, सोमवार से लाभान्वित किया जा रहा है तथा पहले प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत वर्ष 2022 तक मकान निर्माण के कार्य को संपन्न किया जाना था परंतु अब पीएम आवास योजना में 2 वर्ष की वृद्धि कर दी गई है और इस प्रकार हमारे देश के पात्र नागरिकों को पीएम आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2024 तक लाभान्वित किया जाएगा और यह अहम फैसला हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा लिया गया ताकि देश के प्रत्येक व्यक्ति को उसका स्वयं का पक्का मकान प्राप्त हो सके और वह सुखमय जीवन व्यतीत कर सकें |
हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री / पीएम आवास योजना के अंतर्गत लोगों को गृह निर्माण के लिए सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाती है और इस सहायता राशि में उम्मीदवारों को सब्सिडी भी प्राप्त होती है तथा पीएम आवास योजना के अंतर्गत लगभग 22 लाख गृह निर्माण कार्य को मंजूरी दे दी गई है जिसमें से लगभग 65 लाख घर बनाए जा चुके हैं जिसे पीएम आवास योजना बेनिफिट कहा जाता है | पीएम आवास योजना के माध्यम से बिना किसी भेदभाव के अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित किया जा सके इसीलिए विभाग द्वारा पीएम आवास योजना को दो भागों में विभाजित किया गया है जिसे पीएमएबाय- यू अर्थात प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन एवं पीएमएबाय- आर अर्थात प्रधानमंत्री आवास योजना रूरल के नाम से जाना जाता है एवं यदि आप पीएम आवास योजना से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख के माध्यम से हमारे साथ ध्यान पूर्वक बने रहने का प्रयत्न करें !
पीएम आवास योजना अवलोकन (PM Awas Yojana – Overview)
1. | लेख विवरण | पीएम आवास योजना 2022 |
2. | योजना की घोषणा | माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा |
3. | योजना प्रकार | केंद्र सरकार की योजना |
4. | योजना की शुरुआत | 22 जून 2015, सोमवार |
5. | लाभार्थी | संपूर्ण भारत के पात्र उम्मीदवार |
6. | उद्देश्य | देश के पात्र व्यक्ति का गृह निर्माण |
7. | लक्ष्य | वर्ष 2024 तक भारत देश के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को स्वयं का पक्का मकान उपलब्ध करना |
8. | योजना की स्थिति | एक्टिव |
9. | पीएमएवाय चरण 1 अवधि | अप्रैल 2015 से मार्च 2017 तक |
10. | पीएमएवाय चरण 2 अवधि | अप्रैल 2017 से मार्च 2019 तक |
11. | पीएमएवाय चरण 3 अवधि | अप्रैल 2019 से मार्च 2022 तक |
12. | पीएमएवाय चरण 4 अवधि | अप्रैल 2022 से मार्च 2024 तक (*2 वर्ष की वृद्धि) |
13. | आवेदन प्रकार | ऑनलाइन |
14. | हेल्पलाइन / टोल फ्री नंबर | 011-23063285 एवं 011-23060484 |
15. | आधिकारिक वेबसाइट | https://pmaymis.gov.in/ |
पीएम आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important documents for PM Awas Yojana)
- आवेदन कर्ता का बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- समग्र आईडी
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र आदि |
पीएम आवास योजना विवरण (PM Awas Yojana – Details)
- पीएम आवास योजना की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 22 जून 2015 सोमवार को की गई |
- पीएम आवास योजना के अंतर्गत देश के पात्र व्यक्तियों को स्वयं का पक्का मकान उपलब्ध करवाया जाता है |
- पीएम आवास योजना के माध्यम से देश के व्यक्तियों को गृह निर्माण के लिए सहायता राशि एवं सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाती है |
- पीएम आवास योजना में हाल ही में 2 वर्ष की वृद्धि करके योजना में वर्ष 2024 तक वृद्धि कर दी गई है |
- पीएम आवास योजना के माध्यम से वर्ष 2024 तक देश के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को स्वयं का पक्का मकान उपलब्ध करवाया जाएगा |
- पीएम आवास योजना के माध्यम से मध्य आय वर्ग 1 के नागरिकों को 120 वर्ग मीटर का कालीन क्षेत्र-आवास उपलब्ध करवाया जाता है |
- पीएम आवास योजना के माध्यम से मध्य आय वर्ग 2 के नागरिकों के लिए 150 वर्ग मीटर का कालीन क्षेत्र-आवास प्रदान किया जाता है |
- पीएम आवास योजना के माध्यम से ईडब्ल्यूएस एलआईजी वर्ग के नागरिकों को 30 वर्ग एवं 60 वर्ग मीटर का कालीन क्षेत्र-आवास प्रदान किया जाता है |
- पीएम आवास योजना को मुख्यतः दो भागों में (पीएमएवाई-यू और पीएमएवाई-जी) विभाजित किया जाता है ताकि देश के प्रत्येक व्यक्ति को योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जा सके |
![]() |
पीएम आवास योजना अर्बन (PMAY-U ) | पीएम आवास योजना ग्रामीण ( PMAY-G ) |
1. | पीएम आवास योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में गृह निर्माण का कार्य किया जाता है | | पीएम आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में गृह निर्माण का कार्य संपन्न करवाया जाता है | |
2. | योजना के तहत 4331 शहर है उनको लाभ प्रदान करना | | भारत के संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में किफायती और शुगम घर बनाने के लिए ( दिल्ली और चंडीगढ़ को छोड़कर ) |
3. | स्वीकृत घर = 83.63 लाख (1 जुलाई 2019 तक ) | राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 1,03,01,107 घरों की मंजूरी दी गई है | |
4. | अधिकृत घर = 26.08 लाख (1 जुलाई 2019 तक ) | मैदानी क्षेत्रों के लिए 60:40 ( हाउसिंग डेवलपमेंट हेतु केंद्र और राज्य सरकार के बीच का अनुपात ) |
5. | पूरे किए गए घर = 23.97 लाख (1 जुलाई 2019 तक ) | उत्तर पूर्वी और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 90:10( हाउसिंग डेवलपमेंट हेतु केंद्र और राज्य सरकार के बीच का अनुपात ) |
प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana)
क्र.सं. | स्कीम टाइप | EWS | LIG | MIG-I | MIG-II |
1. | अधिकतम होम लोन राशि | ₹ 3 लाख तक | ₹ 3-6 लाख | ₹ 6-12 लाख | ₹ 12-18 लाख |
2. | ब्याज सब्सिडी | 6.50%* | 6.50%* | 4.00% | 3.00% |
3. | अधिकतम ब्याज सब्सिडी राशि | ₹ 2.67,280 | ₹ 2.67,280 | ₹ 2.35.068 | ₹ 2.30,156 |
4. | अधिकतम कारपेट एरिया | 30 वर्ग मीटर | 60 वर्ग मीटर | 160 वर्ग मीटर | 200 वर्ग मीटर |
पीएम आवास योजना के अंतर्गत गृह निर्माण (Build house Under PM Awas Yojana)
क्र.सं. | स्थान | लाभ |
1. | मध्य प्रदेश | 74 शहर / कस्बे |
2. | छत्तीसगढ़ | 1000 शहर / कस्बे |
3. | हरियाणा | 38 शहरों और कस्बों में 53,290 घर |
4. | गुजरात | 45 शहरों और कस्बों में 15,584 घर |
5. | उड़ीसा | 26 शहरों और कस्बों में 5,133 घर |
6. | महाराष्ट्र | 13 शहरों और कस्बों में 12,123 घर |
7. | केरल | 52 शहरों में 9,461 घर |
8. | कर्नाटक | 95 शहरों में 32,656 घर |
9. | तमिलनाडु | 65 शहरों और कस्बों में 40,623 घर |
10. | जम्मू और कश्मीर | 19 शहर / कस्बे |
11. | झारखंड | 15 शहर / कस्बे |
12. | उत्तराखंड | 57 शहरों और कस्बों में 6,226 घर |
पीएम आवास योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility criteria for PM Awas Yojana)
- पीएम आवास योजना का लाभ केवल भारत देश के पात्र नागरिक प्राप्त कर सकते हैं |
- पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए नागरिकों की वार्षिक आय ₹3,00,000 से ₹6,00,000 तक होनी चाहिए |
- पीएम आवास योजना अंतर्गत ईडब्ल्यूएस, एलआईजी एवं एमआईजी आदि वर्ग के उम्मीदवारों को लाभान्वित किया जाता है |
- पीएम आवास योजना के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है |
- पीएम आवास योजना के अंतर्गत संबंधित व्यक्ति को केवल एक बार लाभान्वित किया जाएगा |
- यदि आपने किसी अन्य सरकारी योजना के अंतर्गत गृह निर्माण कार्य को संपन्न करवाया होगा तो आप पीएम आवास योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे एवं अन्य पात्रता मापदंड की जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट (https://pmaymis.gov.in/) के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं |
पीएम आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply for PM Awas Yojana?)
- पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को संपन्न करवाना होगा |
- पीएम आवास योजना के लिए आवेदन करने हेतु सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट का चयन करें |
- जब आप आधिकारिक वेबसाइट की लिंक का चयन करेंगे आपके सामने विभाग का होम पेज ओपन हो जाएगा |
- अब होम पेज पर आपको “अप्लाई ऑनलाइन फॉर पीएम आवास योजना 2022” के विकल्प का चयन करना होगा |
- इसके पश्चात आपको पीएम आवास योजना अर्बन (PMAY-U) या पीएम आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) एप्लीकेशन फॉर्म की लिंक का चयन करना होगा |
- अब आपको ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हो जाएगा |
- इसके पश्चात आप ऑनलाइन आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी ध्यान पूर्वक भरे |
- अब उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा |
- इसके पश्चात आप ध्यान पूर्वक कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन का चयन करें |
- अंततः आपके सामने कन्फर्मेशन विंडो प्रस्तुत होगी और जल्द ही आपको पीएम आवास योजना के अंतर्गत लाभान्वित भी किया जाएगा |
PM Awas Yojana – FAQs
PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट निम्नलिखित है :- https://pmaymis.gov.in/
PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर निम्नलिखित है :-
1). 011-23063285
2). 011-23060484
PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना से जुड़ी नवीनतम अपडेट क्या है ?
PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना में 2 वर्ष की वृद्धि कर दी गई है अतः इस प्रकार पीएम आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2024 तक नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा |
0 Comments