Patwari Bharti 2022: हमारी मध्य प्रदेश राज्य में वर्ष 2022 में कई रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे जिसमें सरकारी तथा प्राइवेट विभागों में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी तथा जल्द ही उम्मीदवारों के चुनाव के लिए बंपर भर्तियां भी निकाली जाएंगी क्योंकि हाल ही में आयोजित युवा महापंचायत समारोह में हमारे माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा यह घोषणा की गई कि वर्ष 2022 में मध्य प्रदेश राज्य के लगभग एक लाख युवाओं को उनकी योग्यता एवं कुशलता के आधार पर रोजगार प्रदान किए जाएंगे तथा इसलिए आजादी के अमृत महोत्सव के सफलतापूर्वक समापन के पश्चात हम कह सकते हैं कि अब विभागों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियां निकाली जा सकती है तथा उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारियों में जुटे रहे |
हम आपको बता दें कि राजस्व विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जल्द ही पटवारी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा सकती है तथा पटवारी भर्ती का आयोजन मध्य प्रदेश राज्य के लगभग 9,233 रिक्त पदों पर योग्य तथा श्रेष्ठ उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए किया जाएगा एवं पटवारी भर्ती के लिए हमारे मध्य प्रदेश राज्य के महिला तथा पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे और आवेदन कर्ताओं को कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण एवं ग्रेजुएट होने की आवश्यकता भी रहेगी | मध्यप्रदेश राज्य में पटवारी भर्ती के लिए मध्य प्रदेश व्यापम व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है एवं लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा दो प्रश्न पत्रों को हल किया जाता है और यदि आप पटवारी भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने का कष्ट करें !
पटवारी भर्ती अवलोकन (Patwari Bharti – Overview)
1. | लेख विवरण | पटवारी भर्ती 2022 |
2. | विभाग का नाम | राजस्व विभाग मध्यप्रदेश |
3. | परीक्षा का आयोजन | एमपीपीईबी व्यापम |
4. | एमपीपीईबी | मध्य प्रदेश व्यापम व्यवसायिक परीक्षा मंडल |
5. | सन | 2022 |
6. | स्थान | मध्य प्रदेश |
7. | रिक्त पदों की संख्या | लगभग 9,235 पद |
8. | परीक्षा प्रकार | लिखित परीक्षा |
9. | भाषा | अंग्रेजी और हिंदी |
10. | आयु सीमा | 18 वर्ष से 35 वर्ष |
11. | अधिसूचना दिनांक | जल्द ही अपडेट करेंगे..! |
12. | लिखित परीक्षा | कुल 2 प्रश्न पत्र |
13. | नागरिकता | भारतीय |
14. | आवेदन प्रकार | ऑनलाइन आवेदन |
15. | आधिकारिक वेबसाइट | https://peb.mp.gov.in/ |
पटवारी भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important documents for Patwari Bharti)
- कक्षा 10वीं की अंकसूची
- कक्षा 12वीं के अंकसूची
- स्नातक की डिग्री
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- सामग्र आईडी
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर या फिंगरप्रिंट
- रोजगार पंजीयन आदि |
पटवारी भर्ती के लिए आवश्यक जानकारी (Important Information for Patwari Bharti)
- पटवारी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता :- हम आपको बता दें कि राजस्व विभाग मध्यप्रदेश द्वारा पटवारी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण किया गया है ताकि विभाग में शिक्षित उम्मीदवारों की नियुक्ति की जा सके और भर्ती के लिए केवल होनहार उम्मीदवार आवेदन करें तथा पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं को कक्षा दसवीं में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होने की आवश्यकता है तथा पटवारी भर्ती के लिए उम्मीदवार कक्षा बारहवीं की अंकसूची 40% अंकों के साथ उत्तीर्ण की प्रस्तुत करेंगे एवं पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है इसलिए आवेदन कर्ता स्नातक की डिग्री अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करेंगे |
- पटवारी भर्ती के लिए आयु सीमा :- हम आपको बता दें कि मध्य प्रदेश व्यापम पटवारी भर्ती के लिए राजस्व विभाग मध्यप्रदेश द्वारा आयु सीमा का निर्धारण कर दिया गया है जिसमें उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है और उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा आवेदन कर्ताओं को अधिसूचना जारी होने के पश्चात आयु सीमा में राहत प्राप्त होने की संभावना है क्योंकि ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को पटवारी भर्ती के लिए 2 वर्ष एवं एससी एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पटवारी भर्ती के लिए 5 वर्ष की राहत आयु सीमा में प्राप्त हो सकती है |
- पटवारी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया :-
- लिखित परीक्षा पेपर : 01
- लिखित परीक्षा पेपर : 02
- दोनों प्रश्न पत्र के आधार पर मेरिट सूची जारी
- चयनित उम्मीदवारों का इंटरव्यू एवं दस्तावेज सत्यापन
- कार्य ग्रहण के लिए नियुक्ति पत्र आदि |
- पटवारी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क :- पटवारी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को उनके वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता रहती है तथा इस आवेदन शुल्क का ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया के दौरान भुगतान किया जाता है एवं पटवारी भर्ती के लिए वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क नीचे दी गई तालिका में निहित है :-
क्र.सं. | वर्ग | आवेदन शुल्क |
1. | जनरल एवं ओबीसी | लगभग ₹650 |
2. | एससी एसटी | लगभग ₹450 |
3. | पीडब्ल्यूडी | लगभग ₹450 |
पटवारी भर्ती के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria for Patwari Bharti)
- पटवारी भर्ती में आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको संपूर्ण पात्रता मापदंड का पालन एवं जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता है |
- पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं का मध्य प्रदेश राज्य का निवासी होना अनिवार्य है |
- पटवारी भर्ती के लिए मध्यप्रदेश राज्य की महिला तथा पुरुष उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं |
- पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है |
- पटवारी भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए |
- पटवारी भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए |
- पटवारी भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको सीपीसीटी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता रहेगी |
- पटवारी भर्ती में आवेदन करने के लिए आप को पूर्णता वैक्सीनेटेड होने की आवश्यकता है तथा आप आवेदन प्रक्रिया के दौरान वैक्सीन सर्टिफिकेट का भी संकलन करेंगे |
पटवारी भर्ती के लिए पद विवरण (Vacancy details for Patwari Bharti)
- Patwari Bharti :- पटवारी भर्ती का आयोजन राजस्व विभाग मध्यप्रदेश द्वारा किया जा रहा है एवं पटवारी भर्ती के माध्यम से विभाग में लगभग 9,235 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी और पटवारी भर्ती के लिए जिलों अनुसार रिक्त पदों की संख्या नीचे दी गई तालिका में निहित है :-
क्र.सं. | जिला का नाम | कुल रिक्त पद (*Tentative) |
1 | श्योपुर | 195 |
2 | मुरैना | 245 |
3 | भिंड | 196 |
4 | ग्वालियर | 143 |
5 | शिवपुरी | 317 |
6 | गुना | 177 |
7 | अशोकनगर | 138 |
8 | दतिया | 139 |
9 | उज्जैन | 239 |
10 | देवास | 173 |
11 | रतलाम | 174 |
12 | शाजापुर | 129 |
13 | आगर मालवा | 156 |
14 | मन्दसौर | 207 |
15 | नीमच | 118 |
16 | इंदौर | 190 |
17 | धार | 271 |
18 | झाबुआ | 126 |
19 | अलीराजपुर | 81 |
20 | खरगोन | 178 |
21 | बड़वानी | 73 |
22 | खंडवा | 200 |
23 | बुरहानपुर | 63 |
24 | भोपाल | 178 |
25 | सीहोर | 161 |
26 | रायसेन | 184 |
27 | राजगढ़ | 225 |
28 | विदिशा | 229 |
29 | बेतुल | 169 |
30 | होशंगाबाद | 177 |
31 | हरदा | 118 |
32 | सागर | 321 |
33 | दमोह | 170 |
34 | पन्ना | 152 |
35 | छतरपुर | 218 |
36 | टीकमगढ़ | 251 |
37 | जबलपुर | 180 |
38 | कटनी | 157 |
39 | नरसिंहपुर | 194 |
40 | छिंदवाड़ा | 262 |
41 | सिवनी | 181 |
42 | मंडला | 223 |
43 | डिंडोरी | 152 |
44 | बालाघाट | 240 |
45 | रीवा | 150 |
46 | शहडोल | 120 |
47 | अनूपपुर | 116 |
48 | उमरिया | 96 |
49 | सीधी | 127 |
50 | सिंगरौली | 252 |
51 | सतना | 304 |
:> | कुल पद | 9,235 |
पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply for Patwari Bharti)
- पटवारी भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट का चयन करने की आवश्यकता है |
- जब आप आधिकारिक वेबसाइट के लिंक का चयन करेंगे आपके सामने विभाग का होम पेज ओपन हो जाएगा |
- अब होम पेज पर आपको मैंन्यू वाले विकल्प का चयन करना होगा |
- इसके पश्चात आपको “एप्लीकेशन फॉर्म फॉर पटवारी भर्ती 2022” का विकल्प प्राप्त होगा |
- जब आप इस लिंक का चयन करेंगे आपको ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हो जाएगा |
- अब ऑनलाइन आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी ध्यान पूर्वक भरें |
- इसके पश्चात आप मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करेंगे |
- अब आप ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे |
- इसके पश्चात आप ध्यानपूर्वक कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन का चयन कर सकते हैं एवं इस प्रकार आप पटवारी भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे तथा आप अपने आवेदन पत्र को सेव करके उसका प्रिंट आउट निकालें |
पटवारी भर्ती के लिए परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम (Exam pattern and Syllabus for Patwari Bharti)
- (01). Patwari Bharti : पटवारी भर्ती के लिए परीक्षा पैटर्न :-
क्र.सं. | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
1 | सामान्य ज्ञान | 20 | 20 |
2 | मात्रात्मक योग्यता | 20 | 20 |
3 | हिंदी | 20 | 20 |
4 | कंप्यूटर ज्ञान | 20 | 20 |
5 | ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पंचायती राज | 20 | 20 |
:-> | कुल | 100 | 100 |
- (02). Patwari Bharti : पटवारी भर्ती के लिए पाठ्यक्रम :-
सामान्य ज्ञान
- सामयिक विषय।
- भारत में प्रसिद्ध स्थान।
- किताबें और लेखक।
- विज्ञान और नवाचार।
- महत्वपूर्ण दिनांक और ईवेंट l
- संगीत और साहित्य।
- भारत का भूगोल ।
- भारत में आर्थिक मुद्दे।
- राजनीति विज्ञान।
- वैज्ञानिक अवलोकन।
- देशों, मुद्राओं और राजधानियों।
- मध्य प्रदेश की कला और संस्कृति।
- मध्य प्रदेश का इतिहास।
हिंदी
- उपसर्ग और प्रत्यय l
- वाक्य सुधार l
- समानार्थी शब्द l
- मुहावरे और लोकोक्तियाँ l
- वाक्यों में त्रुटियों l
- संधि, समास l
- वर्तनी की त्रुटि l
गणित
- संख्या श्रृंखला l
- LCM और HCF
- डेटा व्याख्या l
- सरलीकरण।
- द्विघात समीकरण।
- डेटा पर्याप्तता l
- अनुपात और अनुपात।
- छूट।
- औसत।
- मिश्रण और आरोप।
- उम्र पर समस्याएं।
- प्रतिशत।
- लाभ और हानि।
- साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज।
- समय काम और दूरी l
- नावों और धाराओं।
- पाइप और कुंड।
- ब्याज दर ।
- संभाव्यता।
- क्रमपरिवर्तन और संयोजन।
कंप्यूटर
- कंप्यूटर की मूल बातें और कंप्यूटर का इतिहास।
- हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर l
- कंप्यूटर के विभिन्न भागों के कार्य l
- सीपीयू।
- नेटवर्किंग।
- इंटरनेट सर्फिंग l
- माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस।
- डेटा हैंडलिंग l
- चिह्न।
- उपकरण पट्टियाँ l
- खोज इंजन l
ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पंचायती राज
- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मूल बातें।
- भारतीय कृषि
- भूमि सुधार।
- सिंचाई संसाधन और परियोजनाएं।
- राजस्व अधिकारी की भूमिका।
- सरकारी योजनाएं (ग्राम सड़क योजना, ग्राम आवास योजना, फसल बीमा योजना)।
- हरित क्रांति।
- ग्रामीण बेरोजगारी और मनरेगा।
- ग्रामीण कल्याण कार्यकलाप।
- सामाजिक समावेशन।
- पंचायती राज का इतिहास।
- आरटीआई (पंचायती राज के संदर्भ में सूचना का अधिकार)
- मप्र में पंचायती राज आदि |
Patwari Bharti – FAQs
Patwari Bharti : पटवारी भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है ?
Patwari Bharti : पटवारी भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट निम्नलिखित है :- https://peb.mp.gov.in/
Patwari Bharti : पटवारी भर्ती के माध्यम से विभाग में कुल कितने रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी ?
Patwari Bharti : पटवारी भर्ती के माध्यम से राजस्व विभाग मध्यप्रदेश द्वारा लगभग 9,235 योग्य उम्मीदवारों को योग्यता अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में पटवारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा |
Patwari Bharti : पटवारी भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?
Patwari Bharti : पटवारी भर्ती के लिए मध्यप्रदेश राज्य के महिला तथा पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं |
0 Comments