Patwari Bharti 2022: हम आपको बता दें कि राजस्व विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जल्द से जल्द एमपी पटवारी की बंपर भर्ती निकाली जाती है और मध्य प्रदेश व्यापम व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा एमपी पटवारी भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अधिसूचना जारी की जाएगी एवं हाल ही में आयोजित युवा महापंचायत समारोह में हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा यह घोषणा की गई है कि सन 2022 में राज्य के लगभग एक लाख युवाओं को रोजगार प्रदान किए जाएंगे और इसी घोषणा के पश्चात हाल ही में एक मीटिंग आयोजित करवाई गई जिसमें यह तय किया गया कि विभाग द्वारा राज्य की विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर जल्द से जल्द योग्य उम्मीदवारों की भी नियुक्ति की जाएगी |
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा पटवारी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा और लिखित परीक्षा दो चरणों में संपन्न करवाई जाएगी तथा जो उम्मीदवार मेरिट लिस्ट जारी होने के पश्चात सिलेक्ट होते हैं उन्हें आगे इंटरव्यू एवं अन्य परीक्षणों के लिए आमंत्रित किया जाएगा | पटवारी भर्ती के माध्यम से मध्यप्रदेश राज्य में लगभग 7,673 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जा सकती है | पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं का ग्रेजुएट होना आवश्यक है एवं इस भर्ती के लिए महिला तथा पुरुष दोनों ही उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र रहेंगे | पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अति आवश्यक है और यदि आप पटवारी भर्ती से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ ध्यान पूर्वक बने रहें !
पटवारी भर्ती अवलोकन (Patwari Bharti – Overview)
1 | लेख विवरण | पटवारी भर्ती 2022 |
2 | विभाग का नाम | राजस्व विभाग मध्यप्रदेश |
3 | परीक्षा का आयोजन | एमपीपीईबी व्यापम |
4 | एमपीपीईबी | मध्य प्रदेश व्यापम व्यवसायिक परीक्षा मंडल |
5 | सन | 2022 |
6 | स्थान | मध्य प्रदेश |
7 | रिक्त पदों की संख्या | लगभग 7,673 पद |
8 | परीक्षा प्रकार | लिखित परीक्षा |
9 | भाषा | अंग्रेजी और हिंदी |
10 | आयु सीमा | 18 वर्ष से 35 वर्ष |
11 | आवेदन प्रकार | ऑनलाइन आवेदन |
12 | आधिकारिक वेबसाइट | https://peb.mp.gov.in/ |
पटवारी भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important documents for Patwari Bharti)
- कक्षा 10वीं की अंकसूची
- कक्षा 12वीं के अंकसूची
- स्नातक की डिग्री
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर या फिंगरप्रिंट
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- सामग्र आईडी
- मोबाइल नंबर
- रोजगार पंजीयन आदि |
पटवारी भर्ती के लिए आवश्यक जानकारी (Important Information for Patwari Bharti)
- शैक्षणिक योग्यता :- हम आपको बता दें कि पटवारी भर्ती का आयोजन राजस्व विभाग मध्यप्रदेश द्वारा किया जाएगा और मध्य प्रदेश व्यापम व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पटवारी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसमें उम्मीदवारों को संपूर्ण शैक्षणिक योग्यताओं का पालन ईमानदारी से करने की आवश्यकता रहेगी तथा पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची तथा ग्रेजुएशन की डिग्री की मांग की जाएगी और इस भर्ती के लिए यदि उम्मीदवारों से सीपीसीटी या अन्य किसी कोर्स की मांग की जाएगी तो भविष्य में अधिसूचना जारी होने के पश्चात हम आपको अपडेट कर देंगे |
- आयु सीमा :- पटवारी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आयु सीमा का पालन पूरी ईमानदारी से करने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि पटवारी भर्ती के लिए आयु सीमा विभाग द्वारा निर्धारित की गई है जिसमें उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निश्चित की गई है तथा पटवारी भर्ती के लिए महिला तथा पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा समान रहेगी और अधिसूचना जारी होने के पश्चात आई सीमा से जुड़े अन्य अपडेट प्राप्त होने की संभावना जताई जा रही है |
- आवेदन शुल्क :-
क्र.सं. | वर्ग | आवेदन शुल्क |
1 | जनरल एवं ओबीसी | लगभग ₹500 |
2 | एससी एसटी | लगभग ₹300 |
3 | पीडब्ल्यूडी | लगभग ₹300 |
पटवारी भर्ती के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria for Patwari Bharti)
- राजस्व विभाग मध्यप्रदेश द्वारा निकाली जाने वाली पटवारी भर्ती के लिए केवल मध्य प्रदेश राज्य के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे |
- पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं का ग्रेजुएट होना आवश्यक है |
- पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं को कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए |
- पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है |
- पटवारी भर्ती के लिए आपको सीपीसीटी स्कोरकार्ड और हिंदी इंग्लिश टाइपिंग की डिग्री प्रस्तुत करनी होगी |
- पटवारी भर्ती के लिए महिला तथा पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं |
- पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं का पूर्ण तहा वैक्सीनेटेड एवं बूस्टर डोज कंप्लीट करवाना अनिवार्य रहेगा |
- पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं को अन्य पात्रता मापदंड की जानकारी अधिसूचना जारी होने के साथ प्रदान की जाएगी और इसीलिए पटवारी भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए हमारे साथ ऐसे ही बने रहे |
पटवारी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया (Selection Process for Patwari Bharti)
1 | Written examination | लिखित परीक्षा |
2 | Personal Interview/ Personality test | व्यक्तिगत साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण |
3 | Document verification | दस्तावेज़ सत्यापन |
4 | Final merit list | अंतिम मेरिट सूची |
पटवारी भर्ती के लिए परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern for Patwari Bharti)
- Patwari Bharti :- राजस्व विभाग मध्यप्रदेश द्वारा पटवारी भर्ती का आयोजन किया जाएगा और भविष्य में मध्य प्रदेश व्यापम व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पटवारी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसमें उम्मीदवारों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे तथा प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंक 1 रहेगा और पटवारी भर्ती के लिए उम्मीदवारों से निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं :-
क्र.सं. | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
1 | सामान्य ज्ञान | 20 | 20 |
2 | मात्रात्मक योग्यता | 20 | 20 |
3 | हिंदी | 20 | 20 |
4 | कंप्यूटर ज्ञान | 20 | 20 |
5 | ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पंचायती राज | 20 | 20 |
:-> | कुल | 100 | 100 |
पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply for Patwari Bharti)
- पटवारी भर्ती में आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट का चयन करना होगा |
- अब आप की मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर विभाग का होम पेज ओपन हो जाएगा |
- अब होम पेज पर आवेदन कर्ताओं को ” ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म फॉर पटवारी भर्ती 2022″ की लिंक प्राप्त होगी |
- जैसे ही आप इस विकल्प का चयन करते हैं आपको ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रदान कर दिया जाएगा |
- इसके पश्चात उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी ध्यानपूर्वक भरने की आवश्यकता रहेगी |
- अब आप पटवारी भर्ती के लिए मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करेंगे |
- इसके पश्चात आपको अपनी पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर स्कैन करने की आवश्यकता रहेगी |
- अब ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से एमपी पटवारी भर्ती एप्लीकेशन फीस का भुगतान करेंगे |
- इसके पश्चात आप ध्यान पूर्वक कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन या एंटर बटन का चयन कर सकते हैं |
- अतः पटवारी भर्ती के लिए आप सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके हैं और आप अपने आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को अवश्य निकालें |
पटवारी भर्ती के लिए पाठ्यक्रम (Syllabus for Patwari Bharti *Tentative)
हम आपको बता दें कि मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं :-
सामान्य ज्ञान
- सामयिक विषय।
- भारत में प्रसिद्ध स्थान।
- किताबें और लेखक।
- विज्ञान और नवाचार।
- महत्वपूर्ण दिनांक और ईवेंट l
- संगीत और साहित्य।
- भारत का भूगोल ।
- भारत में आर्थिक मुद्दे।
- राजनीति विज्ञान।
- वैज्ञानिक अवलोकन।
- देशों, मुद्राओं और राजधानियों।
- मध्य प्रदेश की कला और संस्कृति।
- मध्य प्रदेश का इतिहास।
हिंदी
- उपसर्ग और प्रत्यय l
- वाक्य सुधार l
- समानार्थी शब्द l
- मुहावरे और लोकोक्तियाँ l
- वाक्यों में त्रुटियों l
- संधि, समास l
- वर्तनी की त्रुटि l
गणित
- संख्या श्रृंखला l
- LCM और HCF
- डेटा व्याख्या l
- सरलीकरण।
- द्विघात समीकरण।
- डेटा पर्याप्तता l
- अनुपात और अनुपात।
- छूट।
- औसत।
- मिश्रण और आरोप।
- उम्र पर समस्याएं।
- प्रतिशत।
- लाभ और हानि।
- साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज।
- समय काम और दूरी l
- नावों और धाराओं।
- पाइप और कुंड।
- ब्याज दर ।
- संभाव्यता।
- क्रमपरिवर्तन और संयोजन।
कंप्यूटर
- कंप्यूटर की मूल बातें और कंप्यूटर का इतिहास।
- हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर l
- कंप्यूटर के विभिन्न भागों के कार्य l
- सीपीयू।
- नेटवर्किंग।
- इंटरनेट सर्फिंग l
- माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस।
- डेटा हैंडलिंग l
- चिह्न।
- उपकरण पट्टियाँ l
- खोज इंजन l
ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पंचायती राज
- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मूल बातें।
- भारतीय कृषि
- भूमि सुधार।
- सिंचाई संसाधन और परियोजनाएं।
- राजस्व अधिकारी की भूमिका।
- सरकारी योजनाएं (ग्राम सड़क योजना, ग्राम आवास योजना, फसल बीमा योजना)।
- हरित क्रांति ।
- ग्रामीण बेरोजगारी और मनरेगा।
- ग्रामीण कल्याण कार्यकलाप।
- सामाजिक समावेशन।
- पंचायती राज का इतिहास।
- आरटीआई (पंचायती राज के संदर्भ में सूचना का अधिकार)
- मप्र में पंचायती राज |
Patwari Bharti – FAQs
Patwari Bharti : पटवारी भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
Patwari Bharti : पटवारी भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट निम्नलिखित है :- https://peb.mp.gov.in/
Patwari Bharti : पटवारी भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या कितनी है ?
Patwari Bharti : पटवारी भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या लगभग 7,673 है |
Patwari Bharti : पटवारी भर्ती के लिए अधिसूचना कब जारी की जाएगी ?
Patwari Bharti : पटवारी भर्ती के लिए राजस्व विभाग मध्यप्रदेश द्वारा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अधिसूचना 15 अगस्त 2022, सोमवार के पश्चात जारी की जा सकती है |
0 टिप्पणियाँ