E Shram Card 2022: हमारे भारत देश के केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव जी द्वारा ई श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन ई-श्रम पोर्टल को अगस्त 2021 में लांच किया गया और ई श्रम पोर्टल के माध्यम से हमारे देश के असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे लगभग 38 करोड श्रमिकों का डेटाबेस तैयार करके उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के पात्र बनाया जा रहा है और ई श्रम पोर्टल पर ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के तुरंत पश्चात ही आपको 12 अंकों वाला ई श्रम कार्ड उपलब्ध करवाया जाता है और यह ई श्रम कार्ड संपूर्ण भारत में मान्य रहेगा तथा वर्तमान समय में एवं भविष्य में भी श्रमिकों को ई श्रम कार्ड के अनगिनत लाभ देखने को मिलेंगे |
हम आपको बता दें कि ई श्रम पोर्टल पर ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है जिसमें ई श्रम कार्ड पेंशन योजना, ई श्रम कार्ड दुर्घटना बीमा योजना आदि शामिल है तथा ई श्रम कार्ड धारकों को रजिस्ट्रेशन के तुरंत पश्चात ₹2,00,000 तक का दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाता है एवं 26 अप्रैल 2022 को ई श्रम कार्ड योजना का एक वर्ष पूर्ण होगा एवं श्रमिकों को विभिन्न लाभ प्राप्त हो सकेंगे | ई श्रम कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होना आवश्यक है और हमारे देश के असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे महिला तथा पुरुष उम्मीदवार ई श्रम पोर्टल पर ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने के पात्र हैं और यदि आप ई श्रम कार्ड से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ ध्यान पूर्वक बने रहे !
ई श्रम कार्ड अवलोकन (E Shram Card – Overview)
1 | लेख विवरण | ई श्रम कार्ड |
2 | योजना का नाम | ई श्रम कार्ड योजना |
3 | योजना की घोषणा | माननीय केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव जी द्वारा |
4 | योजना प्रकार | केंद्र स्तरीय योजना |
5 | प्रक्षेपण वर्ष | 26 अगस्त 2021 |
6 | मंत्रालय | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
7 | लाभार्थी | भारत देश के असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे लगभग 38 करोड़ श्रमिक |
8 | लाभ | ई श्रम कार्ड पेंशन योजना, ई श्रम कार्ड दुर्घटना बीमा योजना, आदि |
9 | आयु सीमा | 18 वर्ष से 59 वर्ष तक |
10 | हेल्पलाइन नंबर | 14434 एवं 011-23389928 |
11 | ईमेल आईडी | eshram-care@gov.in |
12 | आधिकारिक वेबसाइट | https://eshram.gov.in/ |
ई श्रम कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important documents for E Shram Card)
- आवेदन कर्ता का आधार कार्ड
- आवेदन कर्ता का बैंक विवरण
- आवेदन कर्ता का राशन कार्ड
- आवेदन कर्ता का मोबाइल नंबर
- आवेदन कर्ता का निवास प्रमाण पत्र
- आवेदन कर्ता का जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- आवेदन कर्ता की पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदन कर्ता के हस्ताक्षर या फिंगरप्रिंट
- आवेदन कर्ता का रोजगार पंजीयन/ रोजगार प्रमाण पत्र आदि |
ई श्रम कार्ड विवरण (E Shram Card – Details)
- श्रमिक कार्ड योजना की शुरुआत केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव जी द्वारा 26 अगस्त 2021 को की गई |
- ई श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत देश के असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे लगभग 38 करोड़ श्रमिकों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है |
- केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2020-21 में लगभग 45.49 करोड़ रुपए एवं वर्ष 2021-22 में लगभग 255.86 करोड़ रुपए ई श्रम कार्ड के विभिन्न प्रोजेक्ट के संचालन में खर्च किए गए |
- ई श्रम पोर्टल पर ई श्रम कार्ड पात्र श्रमिकों को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन जारी किए जाते हैं |
- ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर्ताओं की आयु 18 वर्ष 59 वर्ष के बीच होना आवश्यक है
- ई श्रम कार्ड के लिए पात्र महिला तथा पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं |
- ई श्रम कार्ड के लिए पात्र उम्मीदवार निम्नानुसार हैं :- मजदूर ; कारपेंटर ; रिक्शा चालक ; अखबार विक्रेता ; लेदर वर्कर ; मिडवाइफ ; फल एवं सब्जी विक्रेता ; नाई ; मनरेगा कामगार ; आशा वर्कर ; बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर ; चमड़े के कर्मचारी ; बुनकर ; नमक कार्यकर्ता ; आरा मिल में काम करने वाले मजदूर ; छोटे और सीमांत किसान ; कृषि मजदूर ; मछुआरे ; पशुपालन में लगे लोग ; बीडी रोलिंग ; लेबलिंग और पैकिंग ; भवन और निर्माण श्रमिक ; बेरोजगार मजदूर ; ईट भट्टा और पत्थर की खदानों मे काम करने वाले मजदूर ; खेतों में काम करने वाले मजदूर आदि |
ई श्रम कार्ड के लाभ (Benifits of E Shram Card)
- ई श्रम पोर्टल पर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन हमारे देश के असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे 38 करोड़ से भी अधिक श्रमिकों के लिए श्रम कार्ड उपलब्ध करवाए जा रहे हैं |
- ई श्रम पोर्टल पर ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के तुरंत पश्चात आपको 12 अंकों वाला ई श्रम कार्ड उपलब्ध करवाया जाता है |
- ई श्रम पोर्टल पर ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात आप दो लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर करने लगते हैं |
- ई श्रम कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो सकेगा |
- ई श्रम कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को बेहतर इलाज तथा बेहतर शिक्षा की राशि में राहत प्राप्त हो सकेगी |
- ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले उम्मीदवारों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात पेंशन योजना से जोड़ा जाता है और इस पेंशन योजना में ₹1000 से ₹3000 प्रति माह की पेंशन राशि श्रमिकों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है |
ई श्रम कार्ड के लिए पंजीकृत श्रमिक (Registered E Shram Card)
क्र.सं. | राज्य का नाम | कुल पंजीकृत श्रमिक |
1 | राजस्थान | लगभग 1.18 करोड |
2 | उत्तर प्रदेश | लगभग 8.26 करोड़ |
3 | बिहार | लगभग 2.80 करोड़ |
4 | पश्चिम बंगाल | लगभग 2.53 करोड़ |
5 | उड़ीसा | लगभग 1.32 करोड़ |
6 | मध्य प्रदेश | लगभग 1.55 करोड |
ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (How to register for E Shram Card)
- ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने हेतु सर्वप्रथम आपको शर्म पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट का चयन करना होगा |
- जब आवेदन कर्ताओं द्वारा आधिकारिक वेबसाइट का चयन किया जाएगा उनके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा |
- अब होम पेज पर आपको ” रजिस्टर ऑनलाइन फॉर ई श्रम कार्ड 2022″ के विकल्प का चयन करना होगा |
- इसके पश्चात आपको नए पेज पर भेज दिया जाएगा |
- अब नए पेज पर आपको मांगी गई जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी होगी |
- अब आप मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करेंगे |
- अब आपको अपनी पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर स्कैन करने होंगे |
- अब आवेदन कर्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा |
- अब आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करेंगे |
- इसके पश्चात आप ध्यान पूर्वक कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन का चयन करें |
- अतः अब आपको 12 अंकों वाला ई श्रम कार्ड प्राप्त हो जाएगा और आप इसे सेव करके प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं |
E Shram Card – FAQs
E Shram Card : ई श्रम कार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
E Shram Card : ई श्रम कार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट निम्नलिखित है :- https://eshram.gov.in/
E Shram Card : ई श्रम कार्ड के लिए आयु सीमा क्या है ?
E Shram Card : ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर्ताओं की आयु 18 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है |
E Shram Card : ई श्रम कार्ड के लिए केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट संचालन खर्च क्या है ?
E Shram Card : केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2020-21 में लगभग 45.49 करोड़ रुपए एवं वर्ष 2021-22 में लगभग 255.86 करोड़ रुपए ई श्रम कार्ड के विभिन्न प्रोजेक्ट के संचालन में खर्च किए गए |
0 Comments