E Shram Card Payment Check: हमारे देश के असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे श्रमिकों का डेटाबेस तैयार करने एवं उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करवाने के उद्देश्य में ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की गई और इस योजना को हमारे देश के रोजगार मंत्री माननीय भूपेंद्र यादव जी द्वारा 26 अगस्त 2021 को शुरू किया गया | ई-श्रम पोर्टल पर पात्र नागरिकों के ई-श्रम कार्ड बनाए जाते हैं तथा यह ई-श्रम कार्ड श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन जारी किए जाते हैं और वर्तमान समय में ई-श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत लगभग 40 करोड असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे श्रमिकों के जीवन में सुधार करने का लक्ष्य रखा गया है और इसीलिए समय-समय पर ई-श्रम कार्ड धारकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होना शुरू हो गया है |
जैसा कि आप सब जानते हैं कि ई-श्रम कार्ड के वर्तमान समय में अनेक अनेक लाभ हैं जैसे कि रजिस्ट्रेशन के तुरंत पश्चात श्रमिकों को 12 अंकों वाला ई-श्रम कार्ड उपलब्ध करवाया जाता है वह ई-श्रम कार्ड संपूर्ण भारत में मान्य रहता है और ई-श्रम कार्ड धारकों को ₹2,00,000 का दुर्घटना बीमा भी उपलब्ध करवाया जाता है तथा ई-श्रम कार्ड पेमेंट योजना जैसी योजनाओं से भी जोड़ा जा रहा है | हम आपको बता दें कि ई-श्रम कार्ड पेमेंट योजना के अंतर्गत वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश राज्य के श्रमिकों को लाभान्वित किया जा रहा है और इस योजना के अंतर्गत 31 दिसंबर 2021 से पहले आवेदन करने वाले श्रमिकों को 2 माह तक सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा रही है तथा इस योजना में प्रथम किस्त के रूप में श्रमिक भाइयों को ₹1000 की सहायता राशि 3 जनवरी 2022 को प्राप्त हो चुकी है और अब द्वितीय किस्त के रूप में अगस्त माह में सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाएगी तथा ई-श्रम कार्ड पेमेंट चेक से जुड़ी जानकारी के लिए आप हमारे साथ ध्यान पूर्वक बने रहे !
ई-श्रम कार्ड पेमेंट चेक अवलोकन (E Shram Card Payment Check – Overview)
1 | लेख विवरण | ई श्रम कार्ड पेमेंट चेक |
2 | योजना की शुरुआत | केंद्रीय सरकार |
3 | प्रक्षेपण वर्ष | 26 अगस्त 2021 |
4 | योजना का नाम | ई श्रम कार्ड पेमेंट योजना |
5 | मंत्रालय | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
6 | योजना की घोषणा | माननीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव जी द्वारा |
7 | उद्देश्य | ई श्रम कार्ड धारकों को सहायता राशि प्रदान करना |
8 | लाभान्वित श्रमिकों की संख्या | लगभग 1.5 करोड़ |
9 | लाभार्थी | उत्तर प्रदेश राज्य के असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे पात्र श्रमिक |
10 | कुल पंजीकरण | लगभग 25 करोड़ से अधिक |
11 | सहायता राशि | ₹2,000 |
12 | प्रथम किस्त की सहायता राशि | 3 जनवरी 2022 को ट्रांसफर की गई |
13 | द्वितीय किस्त की सहायता राशि | अगस्त 2022 में ट्रांसफर की जा सकती है |
14 | हेल्पलाइन नंबर | 14434 एवं 011-23389928 |
15 | अधिकारिक वेबसाइट | https://eshram.gov.in/ |
ई श्रम कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important documents for E Shram Card)
- आवेदन कर्ता का आधार कार्ड
- आवेदन कर्ता का बैंक विवरण
- आवेदन कर्ता का राशन कार्ड
- आवेदन कर्ता का मोबाइल नंबर
- आवेदन कर्ता का निवास प्रमाण पत्र
- आवेदन कर्ता का जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- आवेदन कर्ता की पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदन कर्ता के हस्ताक्षर या फिंगरप्रिंट
- आवेदन कर्ता का रोजगार पंजीयन/ रोजगार प्रमाण पत्र आदि |
ई-श्रम कार्ड पेमेंट योजना के लिए पात्र नागरिक (Eligible Citizens for E Shram Card Payment Yojana)
- मजदूर
- कारपेंटर
- रिक्शा चालक
- अखबार विक्रेता
- लेदर वर्कर
- मिडवाइफ
- फल एवं सब्जी विक्रेता
- नाई
- मनरेगा कामगार
- आशा वर्कर
- बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर
- चमड़े के कर्मचारी
- बुनकर
- नमक कार्यकर्ता
- आरा मिल में काम करने वाले मजदूर
- छोटे और सीमांत किसान
- कृषि मजदूर
- मछुआरे
- पशुपालन में लगे लोग
- बीडी रोलिंग
- लेबलिंग और पैकिंग
- भवन और निर्माण श्रमिक
- बेरोजगार मजदूर
- ईट भट्टा और पत्थर की खदानों मे काम करने वाले मजदूर
- खेतों में काम करने वाले मजदूर आदि |
ई-श्रम कार्ड पेमेंट चेक विवरण (E Shram Card Payment Check – Details)
- ई-श्रम पोर्टल पर ई-श्रम कार्ड के लिए 31 दिसंबर 2021 से पहले आवेदन करने वाले श्रमिक भाइयों को ई-श्रम कार्ड पेमेंट योजना के अंतर्गत सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा रही है |
- ई-श्रम कार्ड पेमेंट योजना के माध्यम से वर्तमान समय में केवल उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिकों को लाभान्वित किया जा रहा है |
- ई-श्रम कार्ड पेमेंट योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिकों / ई-श्रम कार्ड धारकों को ₹2000 की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा रही है |
- ई-श्रम कार्ड पेमेंट योजना की यह सहायता राशि श्रमिकों को 2 माह तक प्रदान की जाएगी |
- ई-श्रम कार्ड पेमेंट योजना की सहायता राशि किस्तों के रूप में श्रमिक भाइयों के खातों में जारी की गई है |
- ई-श्रम कार्ड पेमेंट योजना की प्रथम किस्त की राशि 3 जनवरी 2022 को पात्र श्रमिकों के खाते में ट्रांसफर की गई थी |
- ई-श्रम कार्ड पेमेंट योजना की द्वितीय किस्त की सहायता राशि अगस्त 2022 तक ट्रांसफर की जा सकती है
- ई-श्रम कार्ड पेमेंट योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य के 1.5 करोड़ श्रमिकों को लाभान्वित किया जाएगा |
ई-श्रम कार्ड पेमेंट चेक के लिए हेल्पलाइन नंबर (Helpline number for E Shram Card Payment Check)
1. | हेल्पलाइन नंबर | 14434 |
2. | फोन नंबर | 011-23389928 |
3. | ईमेल आईडी | eshram-care@gov.in |
4. | आधिकारिक वेबसाइट | https://eshram.gov.in/ |
ई-श्रम कार्ड पेमेंट चेक कैसे करें? (How to Check E-Shram Card Payment)
- ई-श्रम कार्ड पेमेंट योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाली राशि की स्थिति जानने के लिए आप निम्नलिखित पांच तरीकों की सहायता ले सकते हैं :-
- बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए संदेश के माध्यम से |
- अपने बैंक की पासबुक में एंट्री करवा कर |
- बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके |
- बैंक के अधिकारी से संपर्क करके |
- ऑनलाइन बैंकिंग एप (गूगल-पे, पेटीम, फोन-पे आदि) के माध्यम से आप ई-श्रम पेमेंट को चेक कर सकते हैं |
E Shram Card Payment Check – FAQs
E Shram Card Payment Check : ई-श्रम कार्ड पेमेंट चेक के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
E Shram Card Payment Check : ई-श्रम कार्ड पेमेंट चेक के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ है |
E Shram Card Payment Check : ई-श्रम कार्ड पेमेंट चेक के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
E Shram Card Payment Check : ई-श्रम कार्ड पेमेंट चेक के लिए हेल्पलाइन नंबर 14434 है |
E Shram Card Payment Check : ई-श्रम कार्ड पेमेंट चेक चेक के लिए कितनी सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी ?
E Shram Card Payment Check : ई-श्रम कार्ड पेमेंट चेक चेक के लिए द्वितीय किस्त के रूप में लगभग ₹1000 की सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी |
0 टिप्पणियाँ