MP Free Laptop Yojana 2022: हमारा देश लगातार डिजिटलीकरण की ओर तेजी से बढ़ता जा रहा है जिसमें सभी राज्यों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने फ्री में लैपटॉप वितरण योजना का शुभारंभ किया है जिसके तहत 12वीं कक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को फ्री में लैपटॉप प्रदान किया जाता है जिसका शुभारंभ श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया है। योजना केवल मध्यप्रदेश के छात्रों के लिए है जो 12वीं कक्षा में 75% से अधिक अंक लाकर उत्तीर्ण होते हैं। इस योजना का लाभ रेगुलर एवं स्वस्थाई छात्र दोनों ही उठा सकते हैं जिसकी जानकारी शिवराज सिंह चौहान द्वारा दी गई है।
फ्री लैपटॉप योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में छात्रों द्वारा अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने पर उन्हें लैपटॉप या ₹25000 की राशि प्रदान की जाती है जिसका छात्र अपने तरीके से तो कर सकते हैं। मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना की जानकारी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ट्विटर के माध्यम से दी गई है जिसके अंतर्गत छात्रों को ₹25000 की राशि के साथ-साथ एक प्रशस्ति पत्र और सम्मान दिया जाता है जिसके लिए उन्हें अपने पास के जिला में कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया जाता है इसलिए छात्र अपनी पढ़ाई को अच्छे से करें ताकि अच्छे अंको से उत्तीर्ण हो सके। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना की जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े और इसका लाभ उठाएं।
MP Free Laptop Yojana 2022 – Overview
योजना का नाम | मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 |
शुरू की गई | मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान |
अंतर्गत | मध्य प्रदेश सरकार |
योजना का लाभ | फ्री लैपटॉप शिक्षा हेतु प्रदान करना |
आवेदन करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के छात्र |
वर्ष | 2022 |
ऑफिसियल वेबसाइट | shikshaportal.mp.gov.in |
MP Free Laptop Yojana 2022 – Important Documents
1.कक्षा 12वीं की अंकसूची
2.आधार कार्ड
3.आय प्रमाण पत्र
4.जाति प्रमाण पत्र
5.निवास प्रमाण पत्र
6.पासपोर्ट साइज फोटो
7.बैंक पासबुक इत्यादि
Purpose Of MP Free Laptop Yojana 2022
लगातार हो रही वैश्विक महामारी के कारण छात्रों को घर से पढ़ाई करना पड़ रहा है जिससे छात्र पीछे होते जा रहे थे इसलिए सरकार ने इस योजना का शुभारंभ किया जिसके तहत उन्हें फ्री में लैपटाप वितरित किए गए ताकि घर बैठकर भी छात्र ऑनलाइन पढ़ सके और आगे बढ़ सके। फ्री लैपटॉप योजना से छात्रों को नए रोजगार के अवसर मिलेंगे एवं नई नई चीजें सीखने को भी मिलेंगी इसी मकसद से सरकार द्वारा योजना का शुभारंभ किया गया।
MP Free Laptop Yojana 2022 – Eligibility Criteria
- योजना का लाभ लेने के लिए छात्र मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- छात्र की सालाना आय ₹60000 से अधिक ना हो।
- छात्र को 12वीं की परीक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए।
- योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को 12वीं कक्षा में कम से कम 75% अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए।
- जनरल कैटेगरी के छात्रों को 85% से अधिक अंक होना चाहिए तभी देश योजना के लिए पात्र होंगे।
MP Free Laptop Yojana 2022 – Benefits
- योजना के तहत छात्रों को ₹25000 की राशि प्रदान की जाएगी।
- छात्र इस राशि का उपयोग कर लेपटॉप खरीद सकते हैं जिससे उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे।
- छात्र लैपटॉप से अपने कौशल को विकसित कर सकते हैं।
- लैपटॉप चला कर बे घर बैठे थोड़ी बहुत आमदनी भी कर सकते हैं।
- अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया जाता है।
MP Free Laptop Yojana 2022 – Application Process
इस योजना में आवेदन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट educationportal.mp.gov.in पर जाएं |
- होम पेज पर शिक्षा पोर्टल के विकल्प पर क्लिक करें।
- लॉगइन पेज होगा जिसमें मैं मेरिटियस स्टूडेंट की लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पर क्लिक करते ही पेज ओपन होगा जिसमें अपनी कक्षा बारहवीं का रोल नंबर एवं अन्य जानकारी दर्ज करें।
- इसी प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जाएगा और सरकार द्वारा आपके खाते में ₹25000 की राशि प्रदान कर दी जाएगी।
MP Free Laptop Yojana 2022 – Helpline Number
- हेल्पलाइन नंबर
- लोक निर्देश निदेशालय
- Gautam Nagar, Bhopal
- हेल्पलाइन नंबर: 0755-2600115
- ईमेल: shikshaportal@mp.gov.in
MP Free Laptop Yojana 2022 – FAQs
एमपी फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
shikshaportal.mp.gov.in
एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2022 के लिए आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से लगेंगे ?
1.कक्षा 12वीं की अंकसूची
2.आधार कार्ड
3.आय प्रमाण पत्र
4.जाति प्रमाण पत्र
5.निवास प्रमाण पत्र
6.पासपोर्ट साइज फोटो
मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना 2022 के लिए आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे करें ?
मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना 2022 के लिए उम्मीदवार दोनों ही प्रकार से आवेदन कर सकते हैं |
0 टिप्पणियाँ