RRB Group D Admit Card 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 जल्द ही घोषित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों में ग्रुप डी के विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया है, वह आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी के विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2022 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए कई उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा पहले 19 फरवरी 2022 को आयोजित की जानी थी, परंतु कुछ कारणवश इसे स्थगित कर दिया गया। अब उम्मीदवारों को परीक्षा की नई तिथि का इंतजार है। तथा इसके लिए एडमिट कार्ड की घोषणा परीक्षा के 2 या 3 सप्ताह पहले की जाएगी।
RRB Group D Admit Card 2022 – Overview
देश | भारत |
संगठन | रेलवे नियुक्ति संस्था |
विज्ञापन संख्या | आरआरसी-01/2019 |
ऑनलाइन आवेदन अनुसूची | 12 मार्च 2019 से 12 अप्रैल 2019 |
एडमिट कार्ड की स्थिति | घोषित नहीं |
प्रवेश पत्र तिथि | घोषित किए जाने हेतु |
परीक्षा तिथि | घोषित किए जाने हेतु |
रिक्ति | 103739 |
पदों | ग्रुप डी |
आधिकारिक वेबसाइट | rrbcdg.gov.in |
RRB Group D Admit Card 2022 – Full Details
RRB Group D Admit Card: भारतीय रेल द्वारा आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा संपूर्ण देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा द्वारा किया जाएगा मतलब सबसे पहले आरआरबी ग्रुप डी उम्मीदवारों का एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट लिया जाएगा। इस टेस्ट में आएगा अंकों के आधार पर ही उनका चयन किया जाएगा।
ग्रुप डी परीक्षा की नई तारीख की घोषणा अधिकारियों द्वारा एडमिट कार्ड की घोषणा की तारीख के साथ की जाएगी। आपको बता दें कि एडमिट कार्ड की कॉपी प्रत्येक व्यक्ति को नहीं भेजी जाएगी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और प्रिंट आउट निकलवाना होगा। सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी बात यह है कि प्रत्येक उम्मीदवार को कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र के साथ परीक्षा केंद्र में जाना अनिवार्य है।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में ले जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
RRB Group D Admit Card: यदि आपने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए आवेदन किया है और आप परीक्षा देने वाले हैं तो आपको अपने परीक्षा केंद्र में निम्नलिखित दस्तावेजों को ले जाना आवश्यक है
- एडमिट कार्ड/हॉल टिकट
- पहचान पत्रवोटर आईडी
- • पासपोर्ट
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- इसके अलावा कोविड-19 के चलते यह परीक्षा आयोजित होनी है, इसलिए उम्मीदवारों को अपने साथ मास्क सेनीटाइजर आदि लेकर जाना अनिवार्य है। इसके साथ-साथ कोविड-19 के निर्देशों का पालन करना भी जरूरी है।
आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (How to Download RRB Group D Admit Card)
RRB Group D Admit Card: जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 के लिए आवेदन किया है और वह अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते हैं तो उन्हें नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो कि इस प्रकार है –
- आरआरबी ग्रुप का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपके सामने रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- इस होम पर आपको ग्रुप डी एडमिट कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक और नया वेब पेज खुल जाएगा।
- अब आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्रैडेंशियल दर्ज करना होगा।
- क्रैडेंशियल दर्ज करने के बाद सबमिट की बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर ले।
- तथा इसका प्रिंट आउट निकलवा कर अपने पास रख ले।
- यह प्रिंटआउट आपको आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के समय परीक्षा केंद्र में ले जाना अनिवार्य है।
Note :- इस लेख के माध्यम से आपको आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने तथा प्रिंटआउट निकलवाने के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए आप इसकी अधिकारिक वेबसाइट https://rrbcdg.gov.in की जांच करें।
RRB Group D Admit Card 2022 – FAQs
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
https://rrbcdg.gov.in
0 टिप्पणियाँ