E Shram Self Registration: जो लोग देश में आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जिन्हें मदद की जरूरत है। सरकार उनकी कई तरह से मदद करती है। कई योजनाएं चलाकर सरकार की ओर से मुफ्त सस्ता राशन और आर्थिक मदद जैसी चीजें की जाती हैं। वहीं पोर्टल ने कई योजनाओं को लोगों तक ले जाना भी शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक पोर्टल है ई-श्रम कार्ड। भारत में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र में लगे श्रमिकों की है। इन लोगों को अपने दैनिक जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सबसे आम समस्या मौसमी रोजगार है।
इसके अलावा इन लोगों के पास अपना भविष्य सुरक्षित करने का भी साधन नहीं होता है। इससे इन लोगों के सामने बुढ़ापे में कई तरह की आर्थिक चुनौतियां आती हैं। असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार ने ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की है। श्रमिक कार्ड के कई फायदे हैं। जिन लोगों के पास श्रमिक कार्ड है वह सरकार द्वारा चलाई गई किसी भी अन्य नई योजना का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।
हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिक मजदूरों के लिए श्रमिक कार्ड का शुभारंभ अगस्त 2021 में किया गया था इस योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करना है। इस योजना का उपयोग करके भारत सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों पर डेटा एकत्र करना चाहती है। एकत्रित आंकड़ों की मदद से केंद्र सरकार श्रमिकों के लिए अन्य लाभकारी योजनाओं पर अमल करेगी। श्रम और रोजगार मंत्रालय पहले से ही पात्र नागरिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहा है।
E Shram Self Registration 2022 – Overview
योजना | E Shram Self Registration |
दुर्घटना मृत्यु बीमा | 2 लाख रुपए |
आंशिक बाधा सहायता | 1 लाख रुपए |
प्रयोजन | मजदूरों की मदद करना |
कुल बजट | रुपये 404 करोड़ |
आयु सीमा | 16 साल से 59 साल |
सीएससी में ई-श्रम पंजीकरण शुल्क | 20 रुपये प्रति पंजीकरण |
आधिकारिक वेबसाइट | eshram.gov.in |
ई श्रम कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज E Shram Self Registration – Important Documents)
जो इच्छुक उम्मीदवार श्रम कार्ड बनवा कर सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें ईशम कार्ड आवेदन पत्र के साथ निम्न के दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जो कि इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड
- मोबाईल नम्बर ( जो आधार कार्ड से लिंक हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- रोजगार पंजीकरण प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बिजली बिल
ई श्रम कार्ड के लाभ (E Shram Self Registration – Benefits)
सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए चलाई गई ई श्रम कार्ड योजना के कई लाभ हैं जैसे –
- श्रम कार्ड के लाभार्थी को ₹2 लाख का मृत्यु बीमा प्रदान किया जाएगा।
- इसके अलावा कण बाधा के मामले में ₹1 लाख की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- योजना के तहत न केवल आर्थिक सहायता बल्कि, बच्चों के लिए मुफ्त साइकिल, काम करने के उपकरण, सिलाई मशीन आदि भी प्रदान किए जाएंगे।
- श्रमिक कार्ड धारक को हर महीने ₹500-1000 के बीच भेजे जाएंगे।
- सरकार ई-श्रम कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ने की भी योजना बना रही है ताकि कार्ड धारकों को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अन्य योजनाओं का लाभ मिल सके।
ई श्रम कार्ड के लाभार्थी (E Shram Self Registration 2022 – Beneficiary)
ई श्रम कार्ड का लाभ असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे मजदूरों तथा श्रमिकों को दिया जाएगा इसके अंतर्गत आने वाले लाभार्थी इस प्रकार से है –
- निर्माण श्रमिक
- रेडी पटरी वाले
- कृषि मजदूर
- लघु विक्रेता
- घरेलु कामगार महिलाएं
- बीडी मजदूर
- ट्रक चालक
- मछुआरे
- दुग्ध विक्रेता
- आशा और आंगनबाड़ी कर्मी
- मनरेगा कर्मी
- स्वरोजगार तथा अन्य असंगठित क्षेत्र के मजदूर।
ई श्रम कार्ड के लिए सेल्फ आवेदन प्रक्रिया (E Shram Self Registration 2022 – Application Process)
आपको श्रम कार्ड बनवाने के लिए कहीं पर भी जाने की जरूरत नहीं है आप अपना ईशान कार्ड अपने घर पर ही मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट के माध्यम से खुद से बना सकते हैं ई श्रम कार्ड सेल्फ रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –
- श्रमिक कार्ड की आवेदन हेतु सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेब पोर्टल यानी https://eshram.gov.in पर जाए।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- इस होम पेज पर “ई-श्रम पंजीकरण” पर क्लिक करें और आपको “स्व पंजीकरण” पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
- इसके बाद आप अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर डालें।
- और नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरें।
- इसके बाद सेंड ओटीपी की बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- ओटीपी सत्यापित करें और स्क्रीन पर दिखाई देने वाली जानकारी को स्वीकार करें।
- आपको आवश्यक विवरण जैसे नाम पता शैक्षणिक योग्यता आदि भरनी है।
- कौशल का नाम और व्यवसाय की प्रकृति दर्ज करें। चुनें कि आप किस प्रकार का काम करते हैं।
- बैंक विवरण जैसे खाता धारक का नाम, खाता संख्या आदि दर्ज करें।
- आपके द्वारा अभी दर्ज किए गए विवरणों को सत्यापित करें।
- फिर से आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, ओटीपी सत्यापित करें।
- वन टाइम पासवर्ड डालने के बाद आपका श्रम कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Note :- केंद्र सरकार द्वारा यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि यह योजना केवल असंगठित श्रम क्षेत्र के लिए है यदि संगठित क्षेत्र में काम करने वाला कोई व्यक्ति योजना के लिए पात्र नहीं है।
E Shram Self Registration 2022 FAQS :
Q1. ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए निर्धारित आयु सीमा क्या है?
Ans. ई श्रम कार्ड का पात्र होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Q2. ई श्रम कार्ड क्या है?
Ans. ई-श्रम पोर्टल के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा। उस कार्ड पर 12 अंकों का यूएएन नंबर होगा। ई-श्रम पोर्टल का उपयोग करने वाले स्व-पंजीकृत श्रमिकों को किसी अन्य सरकारी सामाजिक कल्याण कार्यक्रम के लिए व्यक्तिगत रूप से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
0 टिप्पणियाँ