Home Guard Bharti: उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग द्वारा हर साल यूपी होमगार्ड के विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है इस साल 2022 में यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए अब तक किसी भी अधिसूचना की घोषणा नहीं की गई है पर संभावना है कि होमगार्ड विभाग द्वारा जल्द ही यूपी होमगार्ड भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। तो जो इच्छुक उम्मीदवार यूपी होमगार्ड भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं वह यूपी होमगार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
यूपी होमगार्ड 2022 की इस भर्ती परीक्षा में दसवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार यूपी होमगार्ड की भर्ती परीक्षा में लगभग 19000 रिक्त पदों की नियुक्ति की जाने की संभावना है। यूपी होमगार्ड भर्ती के यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। जो लोग उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है क्योंकि उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती 2022 के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए या एक सुनहरा अवसर है क्योंकि यूपी होमगार्ड 2022 की इस भर्ती में लगभग 19000 रिक्त पदों की नियुक्ति की जानी है इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। अच्छी बात तो यह है कि इसमें दसवीं पास उम्मीदवार भी शामिल हो सकतें है। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2022 का पात्र होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे। होमगार्ड जवान भर्ती उत्तर प्रदेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1-2 माह के अंदर शुरू होने की सम्भावना है।
Home Guard Bharti 2022 Overview
विभाग का नाम | उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग |
विज्ञापन संख्या | — |
रिक्त पद | 35000 |
नौकरी का प्रकार | यूपी सरकारी नौकरी |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | www.homeguard.up.gov.in |
नौकरी का स्थान | उत्तर प्रदेश |
होमगार्ड भर्ती 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Home Guard Bharti 2022 – Important Documents)
इच्छुक उम्मीदवारों को यूपी होमगार्ड भर्ती 2022 के आवेदन हेतु आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जो कि इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड
- मोबाईल नम्बर
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र (राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आदि)
होमगार्ड भर्ती 2022 के लिए पात्रता (Home Guard Bharti 2022 – Eligibility Criteria)
जो उम्मीदवार यूपी होमगार्ड भर्ती 2022 के आवेदन हेतु इच्छुक हैं उन्हें उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है, तभी वह इस भर्ती के लिए आवेदन करने के योग्य होंगे। होमगार्ड भर्ती 2022 के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड कुछ इस प्रकार से है –
- शैक्षणिक योग्यता :- होमगार्ड भर्ती 2022 के आवेदन हेतु इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड स्कूल से कक्षा दसवीं में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। और यदि आप दसवीं पास नहीं है तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।
- आयु सीमा :- यूपी होमगार्ड भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा 18 से 45 निर्धारित की गई है। मतलब इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है केवल वही उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे जिनकी आयु निर्धारित आयु के बीच में होगी।
- राष्ट्रीयता :- यूपी होमगार्ड भर्ती 2022 में आवेदन हेतु उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
होमगार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया (Home Guard Bharti 2022 – Selection Process) :-
- लिखित परीक्षा
- मेरिट सूची
- चिकित्सक परीक्षण
- शारीरिक मानक परीक्षण
- शारीरिक दक्षता परीक्षण
- इंटरव्यू
होमगार्ड भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया (Home Guard Bharti 2022 – Application Process)
जो इच्छुक उम्मीदवार यूपी होमगार्ड भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह ऑनलाइन आवेदन हेतु नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें जो कि इस प्रकार है –
- यूपी होमगार्ड भर्ती 2022 के आवेदन हेतु उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- इस होम पेज पर उत्तर प्रदेश पुलिस या होम गार्ड विभाग के विकल्प पर क्लिक करके इसे खोलें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की बटन पर क्लिक करें।
- फिर ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पते की सहायता से रजिस्ट्रेशन करें।
- आपकी ईमेल आईडी पर एक लिंक सेंड की जाएगी।
- अब इस लिंक पर क्लिक करके आवेदन करें।
- आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारियां सही-सही भरे।
- इसके बाद संबंधित दस्तावेजों को संलग्न करें।
- अब सबमिट की बटन पर क्लिक करें।
- आपका यूपी होमगार्ड भर्ती 2022 के लिए आवेदन हो गया है।
- आप चाहे तो इसका प्रिंट आउट निकलवा कर अपने पास रख सकते हैं।
Note :- जानकारी के अनुसार होमगार्ड भर्ती 2022 की परीक्षा में लगभग 19000 रिक्त पदों को भरे जाने की संभावना है।
Home Guard Bharti 2022 – FAQS
Q1. होम गार्ड जवान की सैलरी कितनी होती है?
Ans. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सैलरी बढ़ाने के बाद लगभग एक होमगार्ड जवान की सैलरी ₹15000 महीने होती है।
Q2. यूपी होम गार्ड भर्ती 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
Ans. यूपी होमगार्ड भर्ती 2022 के आवेदन हेतु उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड स्कूल से 10 वीं पास होना अनिवार्य है।
0 टिप्पणियाँ